आजम के अमर्यादित बयान पर जयाप्रदा ने पलटवार करते हुए क्या कहा?

आजम खान के बयान को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच जयाप्रदा ने सामने आकर पलटवार किया है।

Recommended Video

    Azam Khan की बदजुबानी पर Jaya Prada ने दिया ये शानदार जवाब | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। यूपी के रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मुश्किलों में घिर गए हैं। इस मामले को लेकर आजम खान के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने भी पूरे मामले पर रामपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। आजम के बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, आजम खान का कहना है कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का भी नाम नहीं लिया। अब इस मामले को लेकर फिल्म अभिनेत्री और रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने आजम खान पर पलटवार किया है।

    'क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे'

    'क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे'

    आजम खान के बयान पर पलटवार करते हुए जयाप्रदा ने कहा, 'यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। आपको याद होगा कि जब मैं 2009 में उनकी पार्टी से उम्मीदवार थी, तब भी उन्होंने मुझे लेकर एक बयान दिया था और उस वक्त किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं एक महिला हूं और आजम खान ने जो कहा, उसे मैं दोहरा नहीं सकती। मैं अखिलेश यादव की खामोशी पर हैरान हूं, उनके सामने मेरा अपमान होता रहा। मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या बुरा किया है, जो वह ऐसी बातें कह रहे हैं। आजम खान को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि अगर यह आदमी जीत गया, तो लोकतंत्र का क्या होगा? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम कहां जाएंगे? क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे? आप सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगी और रामपुर छोड़ दूंगी? लेकिन मैं रामपुर नहीं छोड़ूंगी।'

    'मैं तो 17 दिन में पहचान गया..'

    'मैं तो 17 दिन में पहचान गया..'

    आपको बता दें कि रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि ....।' आजम खान ने अपने इस बयान पर बवाल बढ़ने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी दिल्ली में एक आरएसएस के नेता को लेकर थी। आजम खान ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें दोषी साबित कर दे तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

    'मुलायम भाई, मौन मत रहिए'

    'मुलायम भाई, मौन मत रहिए'

    वहीं, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस बयान को लेकर आजम पर हमला बोला। जयाप्रदा को लेकर की गई आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए। @yadavakhilesh Smt.Jaya Bhaduri, Mrs.Dimple Yadav।' सुषमा स्वराज ने अपने इस ट्वीट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी टैग किया है। गौरतलब है कि जिस चुनावी सभा में आजम खान ने जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की, उसमें अखिलेश यादव भी मंच पर बैठे हुए थे। दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आजम खान हमेशा महिलाओं को लेकर इस तरह के गंदे बयान देते हैं। इस चुनाव में महिला राजनेताओं पर उनकी यह दूसरी टिप्पणी है। महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान ले लिया है और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

    ये भी पढ़ें- गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई को मिला BSP का टिकट, जानिए क्या हैं समीकरण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+