Lok sabha Elections 2019: जानिए कहां पर है सबसे ऊंचा मतदान केंद्र और कहां पर सिर्फ एक महिला दे रही है वोट

नई दिल्ली। आज 17वीं लोकसभा (Lok sabha Elections 2019 ) के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है, पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें बिहार की चार सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की 7 सीट और पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर वोटिंग हो रही है, आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा।

चलिए लोकतंत्र के इस महान पर्व पर जानते हैं साल 2019 के चुनाव के पहले चरण से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें....

सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

सबसे ऊंचा मतदान केंद्र

मुक्तो विधानसभा क्षेत्र की केंद्र संख्या 18-लुगुथांग देश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, जिसकी ऊंचाई 13,583 फुट है, ये अपने आप में आज आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सिर्फ महिलाओं के लिए मतदान केंद्र

आज अरुणाचल प्रदेश के हायुलियांग विधानसभा क्षेत्र के मोलोगम मतदान केंद्र पर केवल एक महिला के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है, अब से पहले ऐसा नहीं होता था। पूरे अरुणाचल प्रदेश सिर्फ महिलाओं के लिए ही 11 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

इस बार के लोकसभा चुनाव में दिल्ली और बिहार दो ऐसे राज्य हैं, जहां सभी मतदान केंद्र तंबाकू मुक्त घोषित किए गए हैं, यह अपने आप में एक बेहद खास बात है।

मिजोरम ने मारी बाजी

  • मिजोरम में शत-प्रतिशत मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र।
  • त्रिपुरा के ब्रू शरणार्थियों के लिए 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए है।
  • मेघालय ने बनाया रिकार्ड

    मेघालय ने बनाया रिकार्ड

    • मेघालय में दृष्टिबाधितों को पहली बार ब्रेल मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
    • मेघालय में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है, यहां महिला मतदाताओं की संख्या 52 प्रतिशत है।
    • थर्ड जेंडर भी दे रहे हैं: वोट इस बार थर्ड जेंडर्स मतदाताओं की संख्या 38,325 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+