ठाकोर सेना का अल्पेश को अल्टीमेटम, 24 घंटे में कांग्रेस छोड़नी होगी

अहमदाबाद। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के संगठन गुजरात ठाकोर सेना ने उसने कांग्रेस छोड़ने को कहा है। संगठन ने अल्पेश से कहा है कि वो 24 घंटे के भीतर कांग्रेस से अपने संबंधों को स्पष्ट करें। अल्पेश को कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। बीते कुछ दिनों से अल्पेश के कांग्रेस आलाकमान से लगातार संबंध खराब होने की बात सामने आ रही है। कई बार उनके कांग्रेस से इस्तीफे की भी खबरें आ चुकी हैं।

अल्पेश से कहा, छोड़नी होगी कांग्रेस

अल्पेश से कहा, छोड़नी होगी कांग्रेस

एनडीटीवी के मुताबिक, ठाकोर सेना की ओर से बताया गया है कि मंगलवार देर रात संगठन की कोर समिति की बैठक में ठाकोर सेना ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया। अल्पेश ठाकोर से भी 24 घंटे के भीतर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा है। अगर वह अभी भी कांग्रेस में रहना चाहते हैं तो उन्हें ठाकोर सेना छोड़नी होगी। संगठन ने अल्पेश से कांग्रेस छोड़ने को कहा है। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए अल्पेश पाटन जिले में राधानपुर सीट से विधायक हैं।

टिकटों को लेकर है नाराजगी!

टिकटों को लेकर है नाराजगी!

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अल्पेश और ठाकोर सेना कुछ सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते थे, जिस पर कांग्रेस आलाकमान ने ध्यान नहीं दिया। अल्पेश के खुद के लिए पाटन लोकसभा सीट से टिकट मांगने की बात भी सामने आई थी। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को कैंडिडेट बनाया है। वहीं मेहसाणा और बनासकांठा सीट पर भी अल्पेश के पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट नहीं मिल पाया।

2017 के विधानसभा चुनाव में चर्चा में आए अल्पेश

2017 के विधानसभा चुनाव में चर्चा में आए अल्पेश

अल्पेश ठाकोर गुजरात के 2017 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तौर पर उभर कर सामने आए थे। उनका ठाकोर और कई ओबीसी जातियों में प्रभाव माना जाता है। अब बीते काफी समय से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+