लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान, जानिए
नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव के पहले चरण की आज (11 अप्रैल) वोटिंग हो रही है। 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाता अपनी वोट डाल रहे हैं। पीआईबी के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक नागालैंड में सबसे ज्यादा 41 फीसदी मतदान हुआ है। मेघालय में 27 फीसदी, अरुणाचल प्रदेश में 27.48 प्रतिशत, तेलंगाना में 22.84, मिजोरम में 29.8, पश्चिम बंगाल में 38.08, और मणिपुर में 35.03 फीसदी वोट डाले गए हैं। वहीं पश्चिम यूपी की 8 सीटों पर 11 बजे तक 24.32 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

पहले चरण में करीब 14 करोड़ मतदाता 1279 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। आंध्र, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज ही विधानसभा के लिए भी वोटिंग हो रही । यह पहला मौक़ा है जब सभी पोलिंग बूथ पर VVPAT का इस्तेमाल हो रहा है।
पहले चरण की 91 सीटों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तरांखड, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और तेलंगाना की सभी सीटों पर मतदान है। वहीं 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं।
इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। भारत का यह आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुआ है और 19 मई को आखिरी चरण का मतदान है। 23 मई को वोटों की गिनती है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications