Exit Poll 2019: 'अबकी बार किसकी सरकार', न्यूज नेशन ने जारी किए एग्जिट पोल के नतीजे

'न्यूज नेशन' ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एग्जिट पोल जारी किया है, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 23 मई को चुनाव नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल के नतीजों पर देशभर की निगाहें लगी हुईं थी। चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि देश में पांच साल पूर्ण बहुमत की सरकार रही और इस बार भी देश में पूर्ण बहुमत की ही सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव हार रहे हैं। इन दावों के बीच 'न्यूज नेशन' ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एग्जिट पोल जारी किया है, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।

एनडीए को 282 से 290 सीटें

एनडीए को 282 से 290 सीटें

'न्यूज नेशन' के एग्जिट पोल के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों में देश की 542 लोकसभा सीटों (एक सीट पर चुनाव होना अभी बाकी है) में से एनडीए को 282 से 290 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस का गठबंधन 118 से 126 सीटों पर जीत हासिल करता हुआ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में अन्य दलों को 130 से 138 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। इनके अलावा इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 38 फीसदी, यूपीए को 30 फीसदी और अन्य दलों क 30 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। यानी 2019 में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।

केरल में खुल सकता है BJP का खाता

केरल में खुल सकता है BJP का खाता

एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी इस बार केरल में 1 से 3 सीटों के साथ अपना खाता खोल सकती है। वहीं, केरल में कांग्रेस को 11 से 13 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट दलों की अगर बात करें तो उन्हें केरल में 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक में भाजपा 47 फीसदी वोट शेयर के साथ 17 से 19 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन कर्नाटक में 9-11 सीटें जीत सकता है। वहीं, तेलंगाना में सभी 17 लोकसभा सीटों पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को जीत मिलती हुई नजर आ रही है। मध्य प्रदेश, जहां हाल ही में कांग्रेस ने भाजपा को विधानसभा चुनावों में हराकर जीत हासिल की है, वहां भारतीय जनता पार्टी 22 से 24 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि कांग्रेस को महज 5 से 7 सीटें ही मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 4-6 सीटें

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 4-6 सीटें

एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 5 से 7 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 4-6 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 41 फीसदी, कांग्रेस को 43 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। राजस्थान में भाजपा के खाते में 21 से 23 सीटें जा सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 2 से 4 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके 27 से 29 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बात अगर आंध्र प्रदेश की करें तो वहां वाईएसआर कांग्रेस 15 से 17 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं टीडीपी 7 से 9 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।

हरियाणा और हिमाचल में क्या है BJP का हाल

हरियाणा और हिमाचल में क्या है BJP का हाल

अब बात करते हैं हरियाणा की, यहां एनडीए को 6-8 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस 2 से 4 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस को मिल सकती है। असम में एनडीए 9 से 11 सीटों पर जीत हासिल करता हुआ नजर आ रहा है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट की 11 सीटों में से एनडीए को 6 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 3 सीटें मिल सकती हैं। नॉर्थ ईस्ट की 2 सीटें अन्य के खाते में जाती हुईं नजर आ रही हैं।

गुजरात में फिर भाजपा का दबदबा

गुजरात में फिर भाजपा का दबदबा

अब बात करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 22 से 24 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस को महज 2 से 4 सीटें ही मिलती हुईं नजर आ रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भाजपा के खाते में 2 सीटें जा रही हैं। जबकि एक सीट पीडीपी, एक सीट कांग्रेस, एक सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक सीट अन्य को मिल सकती है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन 33 से 35 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं 13 से 15 सीटें कांग्रेस एनसीपी गठबंधन के खाते में जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+