Exit Poll 2019: यूपी में सपा-बसपा महागठबंधन की निकली हवा, जानिए BJP की सीटें

एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो यूपी में सपा-बसपा-आरएलडी का महागठबंधन भाजपा को कोई खास नुकसान पहुंचाता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अलग-अलग एजेंसी और न्यूज चैनल के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इस बीच इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो यूपी में सपा-बसपा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को कोई खास नुकसान पहुंचाता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

सपा-बसपा को कितनी सीटें

सपा-बसपा को कितनी सीटें

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, देश की 542 लोकसभा सीटों (एक सीट पर चुनाव होना अभी बाकी है) में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 300 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ठ बहुमत के साथ सरकार बनाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस नीत यूपीए 120 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। 94 लोकसभा सीटें अन्य दलों के खाते में जाती हुईं नजर आ रही हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और आरएलडी का महागठबंधन महज 28 सीटों पर सिमट सकता है, जबकि भाजपा के खाते में 50 सीटें जा रही हैं। यूपी में 2 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं।

बंगाल में भाजपा को 12 सीटें

बंगाल में भाजपा को 12 सीटें

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा-एलजेपी और जेडीयू संयुक्त तौर पर 32 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। बिहार में महागठबंधन को 8 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके बाद बात करते हैं पश्चिम बंगाल की, यहां 42 लोकसभा सीटों में से टीएमसी को 29, भाजपा को 12 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिल सकती है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को 34, जबकि कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन को 14 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा 24 पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं 5 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हुईं नजर आ रही हैं।

राजस्थान में 25 सीटें जीतेगी भाजपा

राजस्थान में 25 सीटें जीतेगी भाजपा

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी 25 लोकसभा सीटों में से 21 पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि 4 पर कांग्रेस को जीत मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में भाजप को 2, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 3 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिल सकती है। केरल में एक सीट के साथ भाजपा का खाता खुल सकता है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 14 और लेफ्ट को 5 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। गुजरात में 22 सीटों के साथ भाजपा जीत दर्ज करती हुई दिख रही है, वहीं को 4 सीटें मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+