जब एयरपोर्ट पर बहन प्रियंका की खिंचाई करते दिखे राहुल गांधी, हंसी-मजाक का Video हुआ वायरल

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Priyanka Gandhi के साथ भाई-बहन के प्यार का Video किया शेयर | वनइंडिया हिंदी

    कानपुर। लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टी के दिग्गज चौथे चरण के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका के साथ का एक विडियो शेयर किया। वीडियो में हंसी मजाक के अंदाज में दिख रहे राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका की खिंचाई कर रहे हैं। यह वीडियो राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कानपुर के अहिरवां एयरपोर्ट का है।

    राहुल और प्रियंका शनिवार को एक साथ निजी प्लेन से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे

    राहुल और प्रियंका शनिवार को एक साथ निजी प्लेन से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे

    राहुल और प्रियंका शनिवार को एक साथ निजी प्लेन से कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। राहुल गांधी को ऊंचाहार और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को उन्नाव आना था। विमान से उतरने के बाद हेलीकॉप्टर की ओर जाते समय राहुल ने बहन प्रियंका एक दूसरे गले में हाथ डाले आपस में हंसी मजाक करते दिख रहे हैं।

    ये मेरी सबसे अच्छी बहन है

    ये मेरी सबसे अच्छी बहन है

    इस दौरान दोनों ने अपने हेलीकॉप्टर के लेकर हंसी मजाक कर रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी यह बताते दिख रहे हैं कि एक अच्छा भाई क्या होता है? राहुल गांधी कहते हैं कि प्रियंका को कम दूरी का सफर करना हैं, लेकिन उन्हें बड़ा हेलिकॉप्टर मिला है। और मुझे लंबी दूरी का सफर करना है मुझे छोटा सा हेलीकॉप्टर दिया गया है। इस दौरान वह अपने पीछे खड़े हेलीकॉप्टर की ओर भी इशारा करते हैं। लेकिन मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं। ये मेरी सबसे अच्छी बहन है। इस दौरान प्रियंका ने भी भाई से मजाक किया।

    एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

    प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष को गले लगाकर विदा किया

    राहुल जब यह कह रहे थे उस वक्त प्रियंका लगातार हंस रही थीं। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट स्टाफ और पायलटों के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं। हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष को गले लगाकर विदा किया। इसके बाद वे अपनी-अपनी यात्राओं के लिए निकल गए। इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है और लगभग 9 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+