कांग्रेस विधायक का अजीबोगरीब वादा, 'ऐसा श्मशान बनाऊंगा कि मन करेगा मर जाएं'

Recommended Video

    Amarinder Singh Raja Warring का बेतुका बयान, ऐसा श्मशान घाट बनाऊंगा मरने का मन करेगा |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ। चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। ऐसे में कुछ उम्मीदवार को जनता से ऐसे ऐसे वादे कर जा रहे हैं कि कोई सुन ले तो घबरा जाए। इसी कड़ी में कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने अजीबो गरीब वादा कर दिया है। ये बयान श्मशान घाटों की साज सज्जा को लेकर दिया गया है।

    'ऐसा शमशान बनाउंगा कि 80 साल के बुजुर्गों का मरने का दिल करेगा'

    'ऐसा शमशान बनाउंगा कि 80 साल के बुजुर्गों का मरने का दिल करेगा'

    फरीदकोट लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद शदी के चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए वरिंग ने कहा- यहां अकाली दल ने श्मशान घाटों पर कतई ध्यान ही नहीं दिया है। लेकिन आने वाले समय में हमारी सरकार श्मशान घाटों पर लाखों रुपये खर्च करेगी। प्रदेश में ऐसे के श्मशान घाट बना दिए जाएंगे कि 80 साल के बुजुर्गों को मन करेगा कि वो जल्द ही मर जाएं और श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए जाएं।

    'घर के बच्चे कहेंगे ये बुजुर्ग मरते क्यों नहीं'

    'घर के बच्चे कहेंगे ये बुजुर्ग मरते क्यों नहीं'

    वडिंग इतने पर नहीं थमे उन्होंने ये तक कह डाला कि 'घर के बच्चे कहेंगे कि ये बुजुर्ग मरते क्यों नहीं, तो उन्हें भी इस श्मशान घाट में लेकर आएं। अभी श्मशान घाट का हाल देखो, कुत्ते यहां पर घूम रहे हैं।' हालांकि जब इस सब का वीडियो वायरल हुआ तो वडिंग ने कहा कि 'मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर वायरल किया गया था। मेरे कहने का ये मतलब कतई नहीं था, मैं तो बुजुर्गों की बहुत इज्जत करता हूं।'

    पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता ने की आलोचना

    पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता ने की आलोचना

    वरिंग के इस बयान को लेकर पंजाब में कांग्रेस के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने कहा है कि बुजुर्ग पंजाब की दौलत हैं और अमरिंदर सिंह राजा वरिंग को उनको लेकर इस तरह के कमेंट नहीं करने चाहिए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी वडिंग को इस तरह के बयान न देने की नसीहत दी है।

    यह भी पढ़ें- जानिए पंजाब की फरीदकोट विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+