कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के बीच तय हुआ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, मिली इतनी सीटें
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी जनता दल सेक्युलर के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। राज्य की 28 सीटों में कांग्रेस के खाते में 20 सीटें आई हैं, जबकि जेडीएस राज्य में 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीएस के खाते में राज्य की शिमोगा, तुमकुर, हसन, मंड्या और बेंगलुरु उत्तर सीटें आई हैं। यह घोषणा जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने उस बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि, जेडी (एस) और कांग्रेस के बीच कितनी सीटों का बंटवारा होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। राहुल गांधी 15 तारीख को इसकी घोषणा करेंगे।

बता दें कि बीते हफ्ते इस मुद्दे पर जेडीएस और कांग्रेस के बीच एक अहम बैठक भी हुई थी। हालांकि इस बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। जेडीएस ने पहले कर्नाटक की 28 में से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी जिसके चलते दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पा रही थी। कांग्रेस जेडीएस को 6 सीटें देना चाह रही थी, लेकिन अंत में 8 सीटों पर सहमति बन गई।
जेडीएस को हासन, मांड्या, शिमोगा, उडुपी चिकमंगलूर, बेंगलुरु नॉर्थ, उत्तर कन्नड़, बीजापुर और तुमकुर सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को धारवाड़, दवनागिरी, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, मैसूर, चामाराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु साउथ, कोलार, चिक्काबल्लापुर, चिक्कोड़ी, बेलागावी. बागलकोट, कलबुर्गी, रायचुर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी और हावेरी सीटें मिली हैं।
कर्नाटक की 28 सीटों में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण 18 अप्रैल को उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार में मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण 23 अप्रैल को चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा में वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications