कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- नॉर्थईस्ट में पैसों के दम पर खरीदे जा रहे वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच राजनीतिक पार्टियों की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की एक वीडियो क्लिप के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बीजेपी पर अरुणाचल प्रदेश में पैसे के दम पर वोट खरीदने का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के काफिले से 1.8 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।

Lok Sabha elections 2019: Congress allegedly BJP resorting to money for vote in Northeast

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले पासीघाट के लोगों को वितरिक करने के लिए नोटों के बंडल ले गई थी। सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन करने के लिए पीएम मोदी और खांडू के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज किया जाना चाहिए। इसके साथ कांग्रेस पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि वीडियो में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक और पुलिस अधिकारियों सहित प्रशासन के अधिकारियों को भी देखा गया है।

कांग्रेस ने कहा कि अगर वीडियो सही है तो चुनाव आयोग अब कहा है? क्या वे सो रहे हैं? प्रवर्थन निदेशालय कहां है? इस मामले अभी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई है। हमारी ये मांग है कि इस पूरे मामले में तीन लोग जो प्रथम दृष्टया संलिप्त हैं, पीएम पेमा खांडू, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की जाए। बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगया है कि यह पैसा पीएम मोदी की रेली से ठीक पहले बरामद हुआ है। ऐसे में इस पैसे का इस्तेमाल कहा होने जा रहा था था इतना कैश आया कहा से?

वहीं कांग्रेस के आरोप के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा है कि कैश फॉर वोट की बात बिल्कुल गलत है। चुनाव आयोग की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। हमें जानकारी मिली है कि पैसा बीजेपी के एक उम्मीदवार की कार से बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें- भीड़ कम देख मेनका गांधी ने फेंका माइक, विधायक की गैर मौजूदगी पर भड़कीं, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+