लोकसभा चुनाव के लिए CPI ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, इन्हें मिला टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की ओर से जारी सूची में बिहार की एक, राजस्थान की तीन और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बता दें कि इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पश्चिम बंगाल सहित दस राज्यों की 45 लोकसभा सीटों के लिये अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Lok sabha Elections 2019: Communist Party of India Marxist 5 candidates in Bihar, Rajasthan and West Bengal

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से बुधवार को जारी सूची के अनुसार पार्टी ने बिहार की उजियारपुर संसदीय सीट से अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि राजस्थान की बिकानेर सीट से शोपत राम, सिकर से अमरा राम को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की जंगीपुर संसदीय सीट से जुल्फिकार अली, और मालदा नार्थ से विश्वनाथ घोष को चुनाव मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने मंगलवार को जारी की सूची
लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें मेनका गांधी को यूपी के सुल्तानपुर से मैदान में उतारा गया है। वहीं कानपुर से बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर का टिकट काट दिया गया है। इस लिस्ट में यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इस सीट में कई मौजूदा सांसदों की सीटों की अदला-बदली की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने एक और सूची जारी की है। इसमें गुजरात की दो सीटों और उत्तर प्रदेश की एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें- टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा नेता ने अमित शाह को किया आगाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+