कैराना में इस बार नहीं चला गठबंधन का जादू, भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद साफ हो जाएगा कि केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार आएगी या फिर सत्ता पलट होगा। कैराना सीट से बीजेपी के प्रदीप कुमार आगे चल रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के हरेंद्र मलिक हैं।

Lok sabha elections 2019: bjp leading in kairana of up

बता दें कैराना की सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। यह एक रूरल कंस्टीट्वेंसी है। यहां पर अनुसूचिक जाति की आबादी 15.64 प्रतिशत है जबकि अनुसूचित जनजाति 0.01 प्रतिशत। यहां पर 67.21 प्रतिशत साक्षरता है। मतदाताओं में 8,40,629 पुरुष और 6,91,073 महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2019 Results: हार पर प्रकाश राज बोले- ये मेरे मुंह पर तमाचा है

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कैराना की लोकसभा सीट बड़े अंतर से जीती थीं। हालांकि 2018 के उपचुनाव में बीजेपी को यहां हार का मुंह देखना पड़ा था। बता दें कि कैराना उपचुनाव में तबस्सुम बेगम ने बीजेपी की मृगांका सिंह को 44618 वोटों से हराया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान डाले गए थे जिसके बाद से देश की जनता को 23 मई का इंतजार था कि केंद्र में कौन सी सरकार आएगी। ऐसे में आ रहे रुझानों से राजग के केंद्र में आने के संकेत काफी हद तक साफ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2019: रुझानों में आगे दिखे बाबुल सुप्रियो तो मुन मुन सेन बोलीं- दुख हो रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+