BJP के ही इस बड़े सहयोगी दल ने कहा- हमें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं
एग्जिट पोल के नतीजों पर BJP के ही इस बड़े सहयोगी ने सवाल उठा दिए हैं।
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होने में अब महज दो दिन बचे हैं, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों ने रिजल्ट आने से पहले ही तमाम सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। केवल एक एग्जिट पोल को छोड़कर सभी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल एनडीए को पूर्ण बहुमत दे रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों पर अगर विश्वास करें तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 2019 में 2014 से भी बड़ा बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि विपक्ष एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए दावा कर रहा है कि वास्तविक चुनाव परिणाम इससे अलग होंगे। अब भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े सहयोगी दल ने भी एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

'एग्जिट पोल एक झूठ है'
दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के बड़े सहयोगी एआईएडीएमके ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'एग्जिट पोल एक झूठ है। एआईएडीएमके का गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी 39 सीटों पर जीत हासिल करेगा।' आपको बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है, जबकि एआईएडीएमके की सीटें घट रही हैं। डीएमके के साथ गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। 2014 के लोकसभा चुनाव में जयललिता के नेतृत्व में एआईएडीएमके ने 45 फीसदी वोट शेयर के साथ प्रदेश की 39 सीटों में से 37 सीटों पर जीत हासिल की थी।

एग्जिट पोल से गदगद भाजपा
गौरतलब है कि तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं, जिनमें से 38 पर चुनाव हो चुका है और एक सीट वेल्लोर पर चुनाव होना अभी बाकी है। एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता खुश नजर आ रहे हैं, वहीं एआईएडीएमके के खेमे में मायूसी है। एग्जिट पोल के नतीजों में डीएमके गठबंधन को भारी बढ़त मिल रही है। अगर सभी एग्जिट पोल के नतीजों का औसत निकालें तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत के साथ 302 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं यूपीए के खाते में 122 और अन्य दलों को 118 सीटों पर जीत मिल सकती है। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्ष का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे 23 मई यानी चुनाव परिणाम के दिन गलत साबित होंगे।

इस एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत नहीं
हालांकि इन सभी एग्जिट पोल से अलग एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं दे रहा है। इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में है, जहां उसकी 50 फीसदी से भी ज्यादा सीटें कम हो रही हैं। Neta-NewsX एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, देश की 542 लोकसभा सीटों (एक सीट पर अभी चुनाव होना बाकी है) में से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 242 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है, जोकि बहुमत के जादुई आंकड़े 272 से 30 सीटें कम है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 164 सीटों पर जीत दर्ज करता हुआ नजर आ रहा है।

यूपी में सपा-बसपा को 43 सीटें
इस एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो उत्तर प्रदेश में 43 सीटें सपा (20 सीट), बसपा (22 सीट) और आरएलडी (एक सीट) महागठबंधन के खाते में जा सकती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में 73 सीटों पर जीत हासिल करने वाला एनडीए इस बार महज 33 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। इस हिसाब से यूपी में भाजपा को बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं, यूपी में लोकसभा की 4 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), बीजू जनता दल (बीजेडी), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और यूपी का महागठबंधन (SP BSP Mahagathbandhan) किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications