केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले घूंघट में रहा करें भाभी, राबड़ी देवी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। केंद्र में मंत्री अश्विनी चौबे के घूंघट में रहने के लिए दिए बयान पर राबड़ी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नाराजगी जाहिर की है। अश्विनी चौबे ने चुनावी सभा में कहा था कि राबड़ी भाभी को घूंघट में रहना चाहिए। के बयान पर राबड़ी देवी ने कहा है कि ये उनकी सोच को बताता है। एक तरफ उनकी सरकार के मुखिया कहते हैं कि औरतें को सशक्तिकरण की जरूरत तो दूसरी ओर चौबे घूंघट की सलाह दे रहे हैं।

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर निकाला गुस्सा

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर निकाला गुस्सा

राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, चौबे जी, घूँघट वाली महिलाओं से इतनी नफ़रत और भय क्यों? क्या यही है आपके नरेंद्र मोदीजी का महिला सशक्तिकरण? यह है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ? आप जैसे चौबे, छब्बे और दूबे की पितृसत्ता से सूबे को हमने छूटकारा दिलाया तो उसकी पीड़ा आपके बयान में नजर आ रही है। इतना बेशर्म मत बनिये।

एक और ट्वीट में भोजपुरी में राबड़ी ने लिखा, चौबे जी,औरत के घुघ तान के राखा तारू त काहे के औरत से डर लागता? 5 साल क्षेत्र में ना घुमलू तो औरत तोहार दाढ़ी नोंच के बिग ना दीयसन इहे डर लागता? जइबू क्षेत्र में वोट मांगे त सब औरत से तोहार जवाब मिली! आपना बेटी बहिन के घूघ तान के राखा तारा? दूसरके बेटी के खली घुघ ताने के कहा तारा?

हमने ही तुम्हारा पैंट हाफ से फुल कराया

राबड़ी देवी ने लिखा, सुनो अश्विनी चौबे, पहले तुम्हारी सरकार में मंत्री और महिला नेत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, मेनका गांधी, वसुंधरा राजे सिंधिया को तो घूँघट में रखिए। भाजपा की महिला नेता छुट्टी घूमेंगी और दूसरी घूँघट में? क्या यही है तुम्हारा महिला विरोधी पितृसत्तात्मक संघी संस्कार? संघी लंपट भूल गए है कि मोहन भागवत जैसे बूढ़े संघी लोगों की हाफ़ पैंट से फुल पैंट हमने ही करवाया था।मनुवादी भाजपाई गुंडे घृणित मानसिकता के महिला विरोधी लोग है। ये भाजपाई मानसिक रूप से विक्षिप्त जीव है। पता नहीं घर में अपनी माँ-बहन,बेटी को कैसे सम्मान देते है?

ये बोले थे अश्विनी चौबे

सीतामढ़ी में जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अश्विनी चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राबड़ी देवी हमारी भाभी हैं हमारी, वे घूंघट में ही रहें।

राबड़ी देवी के अलावा उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी इस बयान पर एतराज जताते हुए कहा है, कोई भाजपाई सोनिया जी के नेतृत्व से आगे गोरे चर्म को बताता है, कोई प्रियंका जी को लेकर उनकी सूरत व लिपस्टिक पर टिप्पणी करता है तो कोई मनुवादी पितृसत्तात्मक का पोषक व उपासक राबड़ी देवी को घूँघट में रहने की नसीहत देता है! भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं व नेत्रियों से सहानुभूति है!

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+