राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेज प्रताप से की भावुक अपील, जानिए क्या कहा

Recommended Video

    Rabri Devi का बेटे Tej Pratap Yadav से भावुक अपील, बहुत हुआ अब घर लौट आओ बेटा | वनइंडिया हिंदी

    पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप से खास अपील की है। उन्होंने तेज प्रताप यादव को घर वापस लौटने की बात कही है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के अगले दिन राबड़ी देवी ने तेज प्रताप यादव से खास अपील की है। दरअसल तेज प्रताप यादव के आरजेडी से नाराजगी की खबरें लगातार सामने आई हैं। माना जा रहा है कि राबड़ी देवी ने इसी को ध्यान में रखते हुए ये अपील की है।

    राबड़ी देवी बोलीं- बहुत हुआ, लौट आओ बेटा

    राबड़ी देवी बोलीं- बहुत हुआ, लौट आओ बेटा

    जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव पिछले कुछ समय से अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और परिवार के सदस्यों से नाराज हैं। यही वजह है कि तेज प्रताप बिहार की राजधानी पटना में परिवार से अलग रह रहे हैं। तेज प्रताप यादव के अलग रहने पर ही मां राबड़ी देवी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि बहुत हुआ, लौट आओ बेटा। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच विवाद की खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "यह सभी निहित स्वार्थों की रचना है"।

    लालू यादव के बिना पूरा घर सूना-सूना लगता है: राबड़ी देवी

    लालू यादव के बिना पूरा घर सूना-सूना लगता है: राबड़ी देवी

    राबड़ी देवी ने खुलासा करते हुए कहा, मैं अपने बेटे से बात करने के लिए रोज फोन करती हूं। बता दें कि तेज प्रताप यादव कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं जिससे ऐसा लगा कि वो आरजेडी से और अपने भाई तेजस्वी से नाराज हैं। खास तौर से लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर उन्होंने आरजेडी से सीट की मांग की थी। एक बार तो खुद तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी तक बनाने का ऐलान कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक ट्वीट करके स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी आरजेडी थी, है और रहेगी।

    'प्रशांत किशोर झूठ बोल रहे हैं, वह पांच बार लालू यादव से मिले थे'

    'प्रशांत किशोर झूठ बोल रहे हैं, वह पांच बार लालू यादव से मिले थे'

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "तेज प्रताप और तेजस्वी एक हैं। विरोधी तेज प्रताप को भड़का रहे हैं।" उन्होंने कहा, लालू यादव के बिना पूरा घर सूना-सूना लगता है। मुझे उनकी कमी खल रही है, उनकी तबीयत की चिंता होती है। विरोधी पार्टियों के नेता लालू प्रसाद यादव के साथ साजिश कर रहे हैं। प्रशांत किशोर झूठ बोल रहे हैं, वह पांच बार लालू यादव से मिले थे। ये भी कह रहे थे नीतीश जी को साथ कर लें। बात मेरे सामने ही हुई थी।

    अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+