आजम खान के बचाव में उतरे बेटे अब्दुल्ला, कहा- क्या मुस्लिम होने की वजह से लगा बैन

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और रामपुर से पार्टी के उम्मीदवार आजम खान पर चुनाव आयोग की कार्रवाई को लेकर बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पिता आजम खान को 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक से पहले चुनाव आयोग की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया। सीधे कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या आपने उन्हें इसलिए चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम हैं?

अब्दुल्ला आजम खान ने चुनाव आयोग से किया ये सवाल

अब्दुल्ला आजम खान ने चुनाव आयोग से किया ये सवाल

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस अब्दुल्ला आजम खान ने कहा, "क्या मुस्लिम होने के चलते उनके पिता के चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगाई गई है? यही नहीं इस कार्रवाई से पहले पूरी प्रक्रिया नहीं की गई। पूरे मामले में कोई नोटिस नहीं दिया गया, हमसे कोई सफाई नहीं मांगी गई, बस कार्रवाई कर दी गई।" अब्दुल्ला आजम खान ने आगे कहा, "विरोधी उनकी आवाज को "प्रभावित" नहीं कर सकते हैं। जितना अधिक आप हम पर हमला करेंगे, उतने ही कठिन परिश्रम से हम अपने राज्य के लिए काम करेंगे।"

'हमसे कोई सफाई नहीं मांगी गई, बस कार्रवाई कर दी गई'

'हमसे कोई सफाई नहीं मांगी गई, बस कार्रवाई कर दी गई'

अब्दुल्ला आजम खान उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। अब्दुल्ला ने कहा, "उनके पिता आजम खान पर उस बयान के लिए पाबंदी लगाई गई जिस बयान में किसी का नाम नहीं है। आजम खान के चुनाव प्रचार पर रोक इसलिए लगाया गया क्योंकि वो मुसलमान हैं। इससे पहले 2014 में भी आजम खान पर ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। मायावती और आजम खान पर कार्रवाई के साथ योगी आदित्यनाथ पर बैन दिखावे के लिए लगाया गया है।"

आजम खान ने क्या कहा था, जिस पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

आजम खान ने क्या कहा था, जिस पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

बता दें कि रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि ....।' आजम खान ने अपने इस बयान पर बवाल बढ़ने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी दिल्ली में एक आरएसएस के नेता को लेकर थी। आजम खान ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें दोषी साबित कर दे तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

रामपुर से सपा उम्मीदवार है आजम खान, जया प्रदा से है मुकाबला

रामपुर से सपा उम्मीदवार है आजम खान, जया प्रदा से है मुकाबला

आजम खान के विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार पर तीन दिन यानी 72 घंटे के लिए रोक लगा दी है। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई पर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए हैं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि पार्टी जमकर प्रचार करेगी। बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

अपने पसंदीदा नेता से जुड़े रोचक फैक्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+