वाराणसी से नामांकन के बाद बोले पीएम मोदी- 5 साल बाद काशीवासियों ने फिर आशीर्वाद दिया, उनका दिल से धन्यवाद

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ NDA के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं काशीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने 5 साल बाद फिर से मुझे आशीर्वाद दिया है। ऐसा भव्य रोड शो काशी में ही संभव है। इस दौरा पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में लें और सभी मतदाता जमकर मतदान करें।

पीएम मोदी बोले- काशीवासियों का दिल से आभार

वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलाधिकारी कार्यालय से जब बाहर निकले तो उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। नामांकन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं काशीवासियों का एक बार फिर दिल से आभार व्यक्त करता हूं। 5 साल के बाद काशीवासियों ने फिर से आशीर्वाद दिया है। काशी के लोग ही इतना लंबा रोडशो कर सकते हैं। मैं सभी मतदाताओं से प्रार्थना करूंगा कि जहां-जहां चुनाव बाकी है, शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मतदान करें।"

नामांकन के बाद पीएम मोदी ने की ये खास अपील, देखिए VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "कुछ लोग अब ऐसा माहौल बनाने लगे है कि मोदी जी तो जीत गए और वोट नहीं करोगे तो चलेगा। कृपा करके ऐसे लोगों की बातों में मत आइये। मतदान आपका हक है, मतदान जरूर कीजिए क्योंकि ये आपका अधिकार है। लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में लें। सभी मतदाता जमकर मतदान करें। देश को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।"

नामांकन से पहले कालभैरव और विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दूसरी बार नामांकन दाखिल किया। इससे पहले पीएम मोदी ने काशी के कोतवाल काल भैरव और विश्वनाथ मंदिर में पूजा किया, उसके बाद नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी के नामांकन में एनडीए के घटक दलों के कई नेता भी शामिल हुए। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। रोड शो के बाद पीएम मोदी ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए इंडिया फर्स्ट की बात कही। रोड शो के बाद पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए थे।

पढ़ें, वाराणसी लोकसभा सीट का पूरा प्रोफाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+