राहुल गांधी के 4 सीटों के ऑफर पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Congress AAP Alliance को लेकर Arvind Kejriwal पर U Turn का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा का दौर जारी है। हालांकि अभी तक दोनों ही पार्टियां गठबंधन को लेकर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस अभी भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 4 सीटें देने के लिए तैयार है, हालांकि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यू-टर्न लिया है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके जवाब दिया है।

    केजरीवाल बोले- कौन सा U-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी

    राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "कौन सा U-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी। आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है। मुझे दुःख है आप बयान बाज़ी कर रहे हैं, आज देश को मोदी-शाह के ख़तरे से बचाना अहम है। दुर्भाग्य कि आप UP और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बांट कर मोदी जी की मदद कर रहे हैं।"

    राहुल गांधी ने ट्वीट करके AAP को दिया था ये ऑफर

    इससे पहले राहुल गांधी ने सोमवार को किए गए अपने ट्वीट में लिखा, "दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हम आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 4 सीटें देने को तैयार हैं लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर बार की तरह एक और यू-टर्न लिया है। हमारे दरवाजे अभी भी खुले हैं, लेकिन अब समय काफी कम बचा है।"

    गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने कही ये बात

    पहले राहुल गांधी, फिर अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, " आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली से बाहर 18 सीटों पर गठबंधन का सुझाव दे रही है। लेकिन पहले हम दिल्ली में एक साथ आएं। राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे दरवाजे खुले हैं, इसे पूरा किया जाना चाहिए। एक राज्य में जो भी फैसला होता है उसे दूसरे राज्यों में उसी तरह दोहराया नहीं जा सकता।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+