Lok Sabha Election: 'कांग्रेस को फसल ऋण माफ करने के बाद ही वोट मांगना चाहिए', तेलंगाना BRS नेता का तंज

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता और पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राव ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में किसानों का 2 लाख रुपये का फसल ऋण माफ करने के बाद ही आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगना चाहिए। वह हाल के विधानसभा चुनावों में उन्हें चुनने के लिए के प्रभाकर रेड्डी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

BRS Harish Rao

हरीश राव ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनते ही फसल ऋण माफ करने का वादा किया था। इसने किसानों को धान पर बोनस देने का भी वादा किया था। लेकिन, अब तक ऐसा करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था, लेकिन वह उस वादे को पूरा किए बिना लोगों से बिजली बिल वसूल रही है। सिद्दीपेट के विधायक ने तेलंगाना और उसके लोगों के साथ 'अन्याय करने' के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों की आलोचना की।

राव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है। बीजेपी ने राज्य में एक आदिवासी विश्वविद्यालय और एक रेलवे कोच फैक्ट्री स्थापित करने का वादा किया था। लेकिन, उसने उन वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किया है। इसी तरह, कांग्रेस ने रायथु भरोसा योजना के तहत किसानों को 15,000 रुपये की सहायता प्रदान करने का झूठा वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+