बहुमत मिलते ही काम में जुटे पीएम मोदी, शुक्रवार को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में परिणाम से यह साफ हो गया है कि केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। खबर आ रही है कि जीत के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नई सरकार के गठन के लिए मंत्रिपरिषद के इस्तीफे के बारे में निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि नई सरकार के गठन के लिए पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग को अपना इस्तीफा सौपेंगे।

इस्तीफा सौपने के बाद राष्ट्रपति सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए न्योता देंगे। इसके बाद सबड़े बड़ी पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। जिस तरह से चुनाव के नतीजे आए हैं लगभग-लगभग साफ हो चुका है कि अगली सरकार का गठन नेरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगी। हालांकि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक आए रुझानों और परिणाम के अनुसार एनडीए 342 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि यूपीए 95 और अन्य पार्टियां 105 सीटों पर आगे चल रही हैं। हालांकि देश की कई सीटों पर जीत का ऐलान भी हो चुका है। इसमें वाराणसी से पीएम मोदी तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। इसके अलावा गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन भी चुनाव जीत चुके हैं।
गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी चुनाव जीत चुके हैं। वही बिहार की बेगूसराय लोगसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को मात देते हुए जीत हासिल कर ली है। गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में एनडीए को 336 और यूपीए को 60 सीटें मिली थी। बीजेपी को पांच साल पहले हुए आम चुनाव में बीजेपी को 282, कांग्रेस 44 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें- #LokSabhaElectionResults2019: छलका शशि थरूर का दर्द, कहा-मैंने तो शतक लगाया लेकिन टीम हार गई












Click it and Unblock the Notifications