Lok Sabha Election Results 2019: भाजपा के खिलाफ दलितों ने भी दिखाई दरियादली, खूब जिताया

नई दिल्ली। मोदी सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल पर नजर डालें तो कई राज्यों में दलितों के खिलाफ शोषण और मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया। तमाम विपक्षी दल भाजपा पर दलितों के खिलाफ मॉब लिंचिग का आरोप लगाते रहे। लेकिन लोकसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उसपर नजर डालें तो दलितों की नाराजगी भाजपा के खिलाफ वोट के रूप में देखने को नहीं मिला है। दलितों के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 14 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में इन नतीजों से साफ कहा जा सकता है कि दलितों की नाराजगी भाजपा के खिलाफ बैलट में देखने को नहीं मिला है।

modi

बता दें कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है और यहां पर भाजपा तकरीबन 50 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। जबकि महागठबंधन तकरीबन 25 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। लेकिन सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेठी में चल रहा है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा उ्म्मीदवार स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। यहां स्मृति ईरानी राहुल गांधी से आगे चल रही हैं।

बता दें कि शुरुआती रुझान में एनडीए पूर्ण बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझान में एडीए 300 सीटों के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, गुजरात में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। इन सभी राज्यों में एनडीए अप्रत्याशित जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा तकरीबन 15 सीटों पर आगे चल रही है, जोकि अपने आप में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनमत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+