Lok Sabha Election: मल्लिकार्जुन खड़गे से आज मिलेंगे नीतीश-तेजस्वी, क्या विपक्ष को कर पाएंगे एकजुट?
नीतीश कुमार Lok Sabha Election की तैयारियों में जुट गए हैं। वो आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। दिल्ली में रविवार को दोनों ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, तो वहीं आज वो कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे।
वैसे तो जेडीयू दिल्ली में होने वाली इस बैठक को सामान्य बता रही, लेकिन इसे 2024 के चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक नीतीश विपक्ष की एकता को मजबूत करना चाह रहे, ताकि 2024 में पीएम मोदी का मुकाबला किया जा सके। ऐसे में दोनों नेता भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
किन-किन नेताओं से मिले?
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत से 21 अप्रैल को नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी। इसके बाद वो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिले। फिर ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, झारखंड सीएम हेमेंत सोरेन, एनसीपी चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से उन्होंने मुलाकात की।
केंद्र के अध्यादेश पर कही ये बात
नीतीश से मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने उनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उस पर केंद्र के अध्यादेश के बारे में जानकारी दी। जिस पर बिहार सीएम ने कहा कि राज्य की सरकार को काम करने से रोकना आश्चर्यजनक है। संविधान ने बकायदा राज्यों को अधिकार दिए हैं, ऐसे में कोई उनको कैसे हटा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही, जनता ने उसे रिकॉर्ड तोड़ सीटें दीं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी राज्य सरकार को काम करने से रोकना सही नहीं है।
केजरीवाल ने ये मांग रखी
वहीं मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर मोदी सरकार इस अध्यादेश को बिल के रूप में संसद में लाती है, तो सभी विपक्षी पार्टियां एक हो जाएं। इस बिल को राज्यसभा में हराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये सेमी-फाइनल होगा और 2024 में ये संदेश जाएगा कि BJP की सरकार जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications