Lok Sabha Election: क्या MNM भी इंडिया ब्लॉक में होगा शामिल? जानें कमल हासन का जवाब

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। लगातार राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम(एमएनएम) पार्टी चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन कर सकती है।

खबर है कि कमल हासन की पार्टी एमएनएम, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के साथ गठबंधन वार्ता में शामिल थी। एमएनएम की 7वीं वर्षगांठ समारोह का नेतृत्व करने के बाद चेन्नई में अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक गठबंधन पर चर्चा चल रही है।

Kamal Haasan

कमल हसन ने यह भी कहा कि वह किसी भी ऐसे गुट का समर्थन करेंगे जो 'निस्वार्थ भाव से' राष्ट्र के बारे में सोचेगा। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी 'स्थानीय सामंती' राजनीति का हिस्सा नहीं बनेगी। इन दो सवालों के क्या दिए जवाब?

मीडिया के पूछे जाने पर कि क्या एमएनएम इंडिया ब्लॉक में शामिल होगा?
कमल हासन ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि यह वह समय है, जब आपको दलगत राजनीति को खत्म करना होगा और राष्ट्र के बारे में सोचना होगा। जो कोई भी राष्ट्र के बारे में निस्वार्थ भाव से सोचता है, मेरा एमएनएम उसका हिस्सा होगा।

जब पूछा गया कि क्या वह इंडिया ग्रुपिंग में शामिल हो गए हैं?
उन्होंने कहा कि नहीं, मैं शामिल नहीं हुआ हूं।

2018 में कमल हासन ने की थी MNM स्थापना
आपको बता दें कि मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) का अंग्रेजी में अनुवाद पीपुल्स जस्टिस सेंटर है। इसकी स्थापना 21 फरवरी, 2018 को कमल हासन ने की थी। एमएनएम ने सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए खुद को एक मध्यमार्गी पार्टी के रूप में स्थापित किया है। यह उन नीतियों की वकालत करता है जो आम लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देती हैं और समावेशी विकास को बढ़ावा देती हैं।

अपनी स्थापना के बाद से, एमएनएम ने 2019 के लोकसभा चुनाव और तमिलनाडु में राज्य विधानसभा चुनावों में भाग लिया है, जिसका लक्ष्य प्रमुख द्रविड़ पार्टियों, अर्थात अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के लिए एक विकल्प प्रदान करना है। हालांकि, हासन की पार्टी प्रभावशाली प्रदर्शन करने में विफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+