Lok Sabha Election: चुनाव आयोग ने इलेक्शन से पहले जब्त किए 4,650 करोड़ रुपये, 2019 में कितने रुपए हुए थे सीज?
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही चुनाव आयोग ने कहा है कि उसकी निगरानी में अधिकारियों ने रिकॉर्ड 4,650 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह 2019 के संसदीय चुनावों में की गई "कुल बरामदगी से अधिक" है।
चुनाव निकाय ने यह भी कहा कि प्रवर्तन अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव से पहले 1 मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है। एक बयान में कहा गया, "2024 के आम चुनावों के साथ, चुनाव आयोग देश में लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में दर्ज की गई सबसे अधिक प्रलोभन की जब्ती की राह पर है।"
यह भी देखें: MCC लागू होने पर कितना कैश रख सकते हैं अपने पास? जानिए आचार संहिता से जुड़े हर सवाल का जवाब

चुनाव आयोग ने कहा कि उड़न दस्ते, सांख्यिकी निगरानी दल, वीडियो देखने वाली टीमें और सीमा चौकियां जब्ती करने में चौबीसों घंटे अपना काम कर रही हैं। इसमें यह भी कहा गया कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि नकदी, शराब, मुफ्त चीजें, ड्रग्स और नशीले पदार्थों की आवाजाही और वितरण न हो।
कब होंगे चुनाव?
इस बार आम चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को और आखिरी 1 जून को सम्पन्न होगा। वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी। इस बार के चुनाव में 1.82 करोड़ युवा वोटर्स ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। अलग-अलग चरणों में अलग-अलग राज्यों में मतदान होगा। पहले चरण में नार्थ ईस्ट, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव होगा।
दूसरे चरण की शुरुआत 28 मार्च से होगी नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी किया जाएगा। 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगें। दूसरे फेज का मतदान 26 अप्रैल को होगा। फेज 2 में नार्थ ईस्ट, तमिलनाडु, राजस्थान में चुनाव होंगे। इस फेज में 13 राज्यों के 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे फेज के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में 12 राज्यों की कुल 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
चौथे फेज में 13 मई को 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पांचवें फेज के लिए वोटिंग 20 मई को होगी। पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। छठे फेज लिए 7 राज्यों की 57 लोकसभा सीटोंपर वोटिंग 25 मई को होगी। अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। अंतिम चरण में 8 राज्यों की कुल 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
यह भी देखें: कुंआरे पुरुषों को नहीं था वोटिंग का अधिकार, हिन्दू भी नहीं दे सकते थे वोट, जानिए गोवा के चुनाव का रोचक इतिहास












Click it and Unblock the Notifications