Opinion Poll: विपक्ष को 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम चेहरे के साथ लड़ना चाहिए? जानिए क्या बोली जनता?

ABP News C Voter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को हराने के लिए विपक्ष दलों ने 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' नामक गठबंधन बनाया है। भाजपा को हराने के लिए एक साथ आए सभी विरोधी दल इन दिनों एक-दूसरे के साथ होने का राग अलाप रहे हैं। हालांकि अभी तक ये तय नहीं है कि इस दल से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?

 ABP News C Voter Survey

आपको बता दें कि इंडिया अलांयस में शामिल दलों में से किसी ने अभी तक खुलकर पीएम पद की दावेदारी पेश नहीं की है लेकिन कई दलों के नेतागण और प्रवक्ताओं ने मीडिया में अपने-अपने दल के नेताओं को पीएम बनाने की बात जरूर कही है।

सीएम अशोक गहलोत ने की राहुल गांधी की वकालत

जैसे कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत खुले तौर पर बोल चुके हैं कि 'राहुल गांधी ही पीएम पद के लिए बेस्ट हैं' तो वहीं टीएमसी बंगाल की 'सीएम ममता बनर्जी को पीएम पद के लिए सही बताती है।'

उद्धव ठाकरे पीएम उम्मीदवार बनें-प्रियंका चतुर्वेदी

जबकि सपा अखिलेश यादव , जेडीयू नीतीश कुमार को तो वहीं आप पार्टी अरविंद केजरीवाल को पीएम बनाने की बात कह रही है। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी हाल में ये कहकर अपनी मंशा जाहिर की थी कि 'वो भी चाहेंगी कि उद्धव ठाकरे पीएम उम्मीदवार बनें' तो एनसीपी प्रमुख शरद पवार तो लंबे वक्त से देश के पीएम बनने का सपना देखते आए हैं।

जनता इस बारे में क्या सोचती है?

ऐसे में जनता इस बारे में क्या सोचती है? उसके मन में क्या चल रहा है? वो पीएम मोदी की जगह किसे पीएम के रूप में देखना चाहती है? इस बारे में जानने के लिए ABP News C Voter ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने जनता की इच्छा को जानने की कोशिश की, उसने जनता से एक सवाल पूछा जो कि निम्न है।

विपक्ष को 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम चेहरे के साथ लड़ना चाहिए?

  • हां
  • नहीं
  • कह नहीं सकते

जिसमें जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, इस सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए जो कि निम्नलिखित है...

  • हां- 50%
  • नहीं- 22%
  • कह नहीं सकते- 28%

यानी कि इसका मतलब ये हुआ कि 50% लोग चाहते हैं कि विपक्ष को लोकसभा चुनाव में पीएम फेस क्लीयर करना चाहिए तो वहीं 22 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में नहीं हैं, जबकि 28 प्रतिशत लोग असमंजस की स्थिति में थे जो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते थे।

लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है विधानसभा का चुनाव

आपको बता दें कि इस साल एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं तो वहीं भाजपा ने दावा किया है कि तीनों जगह कमल ही खिलेगा। ABP News C Voter Survey में 2 हजार 686 लोगों ने भाग लिया था इसका नतीजा 1 अक्टूबर को आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+