लोकसभा चुनाव में कंडोम की एंट्री! यहां प्रचार के लिए बांटे गए पार्टियों के नाम वाले पैकट
लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। बैनर, पोस्टर, झंडे, टी-शर्ट इत्यादि का इस्तेमाल राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में करते ही आ रहे हैं।
लेकिन, इन दिनों आंध्र प्रदेश की राजनीति में कंडोम चुनाव प्रचार उपकरण के रूप में नजर आ रहा है। जिसके पैकेट पर सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टी के नाम और प्रतीक सार्वजनिक रूप से वितरित किए जा रहे हैं।

सामने आए वीडियो में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रतीक वाले कंडोम के पैकेट कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ता वितरित किए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में कथित तौर पर टीडीपी कार्यकर्ता ने कंडोम पैकेट के वितरण के बारे में कहा कि अगर ज्यादा बच्चे हैं, तो ज्यादा पैसा वितरित करना होगा। इसलिए ये कंडोम वितरित किए जा रहे हैं।
YSR और TDP एक-दूसरे की कर रहे आलोचना
कंडोम के पैकेट लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर अभियान के दौरान कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किट का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों पार्टियों ने कंडोम बांटने के लिए एक-दूसरे की आलोचना की, जबकि पैकेट पर उनके नाम और प्रतीक छपे थे।
वाईएसआर कांग्रेस ने प्रतिद्वंद्वी टीडीपी पर हमला करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर)पर लिखा कि अपनी पार्टी के प्रचार के लिए लोगों को कंडोम बांट रहे हैं। यह किस तरह का प्रचार पागलपन है? क्या वे आगे वियाग्रा देना शुरू कर देंगे? कम से कम वहां रुकें। अन्यथा, यह केवल गिरावट को और खराब करेगा।
जवाब में, टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस के लोगो के साथ एक कंडोम पैक की तस्वीर साझा की और व्यंग्यात्मक टिप्पणी की कि क्या यह वह तैयारी है, जिसके बारे में पार्टी बात कर रही थी?












Click it and Unblock the Notifications