आज हुए लोकसभा चुनाव तो देश में किसकी सरकार? NDA या INDIA? जानिए क्या कहता है सर्वे?

Opinion Poll: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद से बीजेपी के हौसले बुलंद हैं तो वहीं विपक्षी खेमा शांत बैठा हुआ है।

Lok Sabha Election 2024 Survey

हालांकि उसकी ओर से दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे इसके ठीक उलट होंगे। मालूम हो कि बीजेपी के हराने के लिए समूचा विपक्ष एक होकर लड़ने के लिए तैयार है।

'नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस'

लेकिन क्या 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' यानी INDIA सच में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को आगामी लोकसभा चुनाव में हरा देगी?

क्या सच में जनता विपक्षी दलों का साथ देगी?

क्या सच में जनता विपक्षी दलों का साथ देगी? क्या बीजेपी इन विरोधियों की ताकत के सामने हार जाएगी? ये सारे सवाल लोगों के दिलों में चल रहा हैं?

C वोटर के सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

लेकिन होगा वहीं जो जनता चाहेगी और उसके मन में क्या है इस बात को जानने के लिए ABP चैनल के लिए C वोटर ने एक सर्वे किया और उसमे चौंकाने वाले परिणाम सामने आए।

Lok Sabha Election 2024

देश में किसकी सरकार बनेगी, NDA या INDIA?

सर्वे में जनता से सीथे प्रश्न किया गया था कि 'आज हुए लोकसभा चुनाव तो देश में किसकी सरकार बनेगी, NDA या INDIA?'

जनता ने NDA को ही विजयी बनाया

सर्वे के मुताबिक जनता ने NDA को ही विजयी बनाया है। सर्वे में एनडीए को 42 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 38 प्रतिशत और अन्य को 20 प्रतिशत वोट मिले है।

एनडीए को 295-335 सीटें

अगर सीटों के परिणाम की बातें करे तो एनडीए को 295-335 सीटें और इंडिया को 165- 205 सीटें मिलती दिख रही हैं।

ये हैं सर्वे के रिजल्ट

  • NDA को 295-335 सीटें
  • INDIA- को 165- 205 सीटें
  • अन्य को 35-65 सीटें

INDIA गठबंधन में शामिल हैं ये पार्टियां?

  • कांग्रेस
  • टीएमसी
  • जेडीयू
  • डीएमके
  • आम आदमी पार्टी
  • आरजेडी
  • शिवसेना
  • एनसीपी
  • लेफ्ट पार्टियां

एनडीए गठबंधन में शामिल हैं ये पार्टियां?

  • बीजेपी
  • एनसीपी
  • शिवसेना
  • जेडीएस

साल 2019 में ये थी सीटों की स्थिति?

  • बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
  • NDA गठबंधन ने 353 सीटें मिली थीं।
  • कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं।
  • UPA गठबंधन ने 92 सीटें जीतीं।
  • अन्य दलों और उनके गठबंधन ने 97 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+