चुनाव फेज-7: 299 उम्मीदवार करोड़पति, 111 नेताओं के पास 5cr की संपत्ति, जानें किस पार्टी के नेता सबसे अमीर
Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों के लिए 1 जून 2024 को मतदान होना है। सांतवें चरण में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा सीट वाराणसी में भी वोटिंग होनी है।
सातवें चरण में उत्तर प्रदेश में 13 सीटें, पंजाब में 13 सीटें, पश्चिम बंगाल में 9 सीटें, बिहार में 8 सीटें, ओडिशा में 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें, झारखंड में 3 सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आइए जानें इन उम्मीदवारों के पास कितनी संपत्ति है?

Phase 7: 904 उम्मीदवारों में 299 प्रत्याशी करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक 904 उम्मीदवारों में से 299 यानी 33 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसमें से 111 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 5 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है।
वहीं 84 लोकसभा उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 2 से 5 करोड़ के बीच में है। 224 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 50 लाख से 2 करोड़ रुपये की है। 257 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 10 लाख से 50 लाख के बीच की है। वहीं 228 उम्मीदवारों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।
संपत्ति | उम्मीदवारों की संख्या | कितने फीसदी उम्मीदवार |
| 5 करोड़ या उससे ज्यादा | 111 उम्मीदवार | 12.3% |
| 2 करोड़ से 5 करोड़ | 84 उम्मीदवार | 9.3% |
| 50 लाख से 2 करोड़ | 224 उम्मीदवार | 24.8% |
| 10 लाख से 50 लाख | 257 उम्मीदवार | 28.4% |
| 10 लाख से कम | 228 उम्मीदवार | 25.2% |
Election Phase 7: किस पार्टी में कितने करोड़पति उम्मीदवार
- शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सभी 13 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 13 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- समाजवादी पार्टी (SP) के सभी 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- बीजू जनता दल (BJD) के सभी 6 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 51 में से 44 यानी 86 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- कांग्रेस के 31 में 30 प्रत्याशी यानी 97 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।

- AITC के 9 में से 8 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- CPI(M) के 8 में से यानी 50 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।
- बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 56 में से 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं।












Click it and Unblock the Notifications