I.N.D.I.A. में सीट बंटवारे पर मंथन, कांग्रेस के लिए दिल्ली, हरियाणा में कितनी सीटें चाहती है AAP? जानिए
लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) में एनडीए का मुकाबला करने के लिए गठित एलायंस आईएनडीआईए में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के बीच अहम चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों दलों के नेताओं ने मतभदों को अलग रखते हुए दिल्ली, हरियाणआ और पंजाब में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की। ये मीटिंग बंद कमरे में हुई। बैठक में बैठक में मुकुल वासनिक और अशोक गहलोत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ सीट-बंटवारे समिति के सदस्य भी शामिल हुए।
आईएनडीआई की बैठक में आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। हालांकि बैठक में मौजूद नेताओं ने मीडिया के साथ कोई विवरण साझा नहीं किया, जबकि मीडिया रपोर्ट्स में कहा गया कि AAP ने दिल्ली में कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटें देने का प्रस्ताव दिया है।

सूत्रों ने बताया कि AAP ने गुजरात में 1, हरियाणा में 3 और गोवा में 1 लोकसभा सीट की मांग की गई है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कुछ बयानबाजी के लेकर दूरियां बढ़ गईं। लेकिन इस बीच 2024 के चुनाव गठबंधन में रहते हु सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए इंडिया ब्लॉक की दोनों पार्टियों के फिर से मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications