'अगर आप हम लोगों को खत्म करेंगे, तो मुसलमान याद रखें, आपका हाल पहले जैसा हो जाएगा', CM नीतीश ने क्यों कहा ऐसा?
Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर मुस्लिम समाज से वोट मांगते हुए कहा है कि, 'अगर आप हम लोगों को वोट नहीं देंगे तो आपका, हाल पुराने वक्त जैसा हो जाएगा।'
नीतीश कुमार ने कहा कि, 'अगर आप हम लोगों को खत्म करने की कोशिश करेंगे तो, आपको भी हाल पहले जैसा खराब हो जाएगा। पहले मदरसों को मान्यता नहीं थी, हमने उन्हें मान्यता दी, मदरसों में पढ़ाने वालों को सरकारी स्तर पर मानदेय देना हमने शुरू किया है।'

CM नीतीश कुमार ने कहा- 'पहले कब्रिस्तान को लेकर झगड़े होते रहते थे'
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, 'पहले कब्रिस्तान को लेकर झगड़े होते रहते थे। वहां के एरिया को लेकर हिन्दू-मुसलमान में झंझट होता था। उस मामले को हमने देखा और समझा फिर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। हमने 8 हजार से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी की है।'

वोट देते वक्त मुस्लिम समुदाय याद रखें: CM नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने मुस्लिमों से वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि, 'अगर हम लोगों को खत्म कर देंगे, तो आपका हाल पुराने समय जैसा हो जाएगा। आपको कोई देखने वाला नहीं होगा। सिर्फ झंझट होगा, कोई इंतजाम करने वाला भी नहीं होगा।'












Click it and Unblock the Notifications