Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election 2019 Results: हार पर प्रकाश राज बोले- ये मेरे मुंह पर तमाचा है

Recommended Video

    Election Results 2019 : Prakash Raj का हार पर बड़ा बयान, ये मेरे मुंह पर बड़ा तमाचा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों से साफ है कि बीजेपी लगातार दूसरी बार देश की सत्ता हासिल करने जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी 294 सीटों पर लीड कर रही है। जबकि 4 सीटें बीजेपी को खाते में आ गई है। कांग्रेस 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच बेंगलुरु सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ रहे अभिनेता अपनी हार की संभावना देखते हुए ट्वीट किया कि मेरे मुंह पर जोरदार तमाचा पड़ा है। वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे।

    'मेरे मुंह पर जोरदार तमाचा पड़ा है'

    मेरे मुंह पर जोरदार तमाचा पड़ा है। और भी गालियां ट्रोलिंग और शर्मिंदगी मेरे रास्ते में आने वाली है। लेकिन मैं अपने रास्ते पर टिका रहूंगा। सेक्यूलर इंडिया के लिए जंग का मेरा प्रण कायम रहेगा। एक कठिन सफर की तो ये बस शुरुआत है। मेरे साथ अबतक के सफर में बने रहने वाले लोगों को शुक्रिया। जय हिंद। प्रकाश राज ने कई मौकों पर पीएम मोदी की आलोचना की है।

    प्रकाश राज की हार तय!

    प्रकाश राज की हार तय!

    बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस के रिजवान अरशद और बीजेपी के पीसी मोहन के बीच टक्कर चल रही है। पीसी मोहन इस सीट पर लीड कर रहे हैं। प्रकाश राज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यहां से चुनाव में खड़े हुए थे। प्रकाश राज हालांकि तीसरे नंबर पर है पर वो काफी पीछे चल रही है।

    कन्हैया कुमार और आप का किया समर्थन

    कन्हैया कुमार और आप का किया समर्थन

    प्रकाश राज ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बेगुसराय में कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार किया था। वो मुखर तौर पर मोदी का विरोध करते रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के लिए प्रचार किया था। उन्होंने खुद को आम आदमी बताया और कहा कि वो पार्टी की विचारधारा और कामों को देखते है, जो उन्होंने किए हैं। इसी वजह से उनके समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा था कि आप ने स्वास्थ और शिक्षा जैसे मुद्दो को उठाया है। ऐसे में विभिन्न विचारधारों वालें विभिन्न लोगों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि देश से प्रेम करने वाले लोगों को लोकत्रंत बनाने के लिए साथ आना चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+