Exit Poll 2019: जानिए, ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजद और भाजपा को कितने सीटें

Exit Poll 2019: ओडिशा में बीजद और भाजपा को कितने सीटें

नई दिल्ली। ओडिशा में लंबे समय से सब पर भारी पड़ रहे नवीन पटनायक पर इस बार भाजपा भारी पड़ सकती है। मौजूदा लोकसभा चुनाव में रविवार को आखिरी चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में पटनायक की पार्टी बीजद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। बीजू जनता दल ने बीते चुनाव में 21 में 20 सीटें जीती थीं। भाजपा को 1 सीट मिली थी। इस बार कितनी सीटें किसको मिलेंगी, इस पर एग्जिट पोल आ चुके हैं।

https://hindi.oneindia.com/news/india/lok-sabha-election-2019-exit-poll-2019-west-bengal-exit-poll-tmc-bjp-507325.html

India TV-CNX के एग्जिट पोल के अनुसार, ओडिशा की 21 सीटों में से 6 भाजपा और 15 बीजू जनता दल (बीजद) को मिल रही हैं। कांग्रेस और अन्य दल खाता नहीं खोल पाएंगे।

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 10 सीटें और बीजद को 11 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को शून्य सीट मिल रही हैं। टाइम्स नाऊ- वीएमआर सर्वे के एग्जिट पोल में भाजपा को 12 और बीजद को 08 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को एक सीट मिल रही है।

ABP नीलसन के मुताबिक, ओडिशा में बीजेपी को 9, बीजद को 12 और कांग्रेस को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 15-19 और बीजद को 2-6 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस 0-1 सीट पा सकती है।

सीएनएन न्यूज 18-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 1-2, भाजपा को 6-8 और बीजू जनता दल को 12-14 सीट मिली है। न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजद को 12-14, भाजपा को 6-8 और कांग्रेस को 0 सीट मिल रही है।

देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+