अमित शाह की झारखंड में रैली से पहले नक्‍सलियों ने बम से उड़ाया भाजपा कार्यालय

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के 5वें चरण के प्रचार के तहत शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की झारखंड में तीन रैलियां प्रस्तावित हैं। लेकिन अमित शाह की इस रैली से पहले ही सरायकेला जिले के खरसावां में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यालय को विस्फोट से उड़ा दिया। पलामू के बाद अबकी बार खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां में नक्सलियों ने बीजेपी के दफ्तर पर हमला बोला है। ये हमला गुरुवार रात करीब एक बजे किया गया।

खरसावां में बम से उड़ाया बीजेपी कार्यालय

खरसावां में बम से उड़ाया बीजेपी कार्यालय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरसावां के चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय को उड़ाने के बाद वहां नक्‍सली पोस्‍टर भी छोड़े गए हैं जिसमें मतदान के बहिष्‍कार की धमकी दी गई है। खबर के मुताबिक, बीती रात हथियारबंद नक्सलियों ने पहले पार्टी ऑफिस में सो रहे प्रचार वाहन चालकों को अपने कब्जे में लिया। फिर उन्होंने पार्टी कार्यालय को बम से उड़ा दिया। हालांकि, बाद में पार्टी कार्यालय को उड़ाने के बाद सभी ड्राइवरों को छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: झारखंड लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

शाह करेंगे झारखंड में तीन रैलियां

शाह करेंगे झारखंड में तीन रैलियां

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव में खूंटी से चुनाव लड़ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पहुंच चुकें हैं जबकि एसपी चंदन कुमार सिन्‍हा भी बम विस्‍फोट की जांंच कर रहे हैं। खूंटी लोकसभा सीट से करिया मुंडा वर्तमान सांसद हैं। इस सीट के लिए 6 मई को मतदान होना है।

भाजपा विधायक भीमा मंडावी ने गंवाई थी नक्सली हमले में जान

भाजपा विधायक भीमा मंडावी ने गंवाई थी नक्सली हमले में जान

अमित शाह शुक्रवार को खूंटी, कोडरमा और रांची में जनसभा करने वाले हैं। बता दें कि 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए एक नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी ने अपनी जान गंवा दी थी। भाजपा विधायक के काफिले पर 11 अप्रैल को लोकसभा 2019 चुनाव के पहले चरण के ठीक 36 घंटे पहले ये हमला किया गया था। इस हमले में कुल 5 लोगों की जान गई थी। जबकि दो दिनों पहले ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने C60 की टीम पर हमला कर दिया था जिसमें 15 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में 16 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+