पिक्चर अभी बाकी है...! BJP को मिल सकता है बहुमत! नतीजों पर पहुंचने से पहले ये आंकड़े भी जान लीजिए
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 543 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक फिलहाल अभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 244 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं NDA गठबंधन 294 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
चुनाव आयोग के इन रुझानों पर सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत तक यानी 273 सीटों पर नहीं पहुंच पाएगी। हालांकि देश के चुनावी इतिहास पर नजर डाले तो कई बार शुरुआती रुझान पलटे भी हैं।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Result 2024: मोदी, राहुल, माधवी, कंगना...जानें 10 हॉट लोकसभा सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे
असल में औसतन लोकसभा चुनावों में 20 से 22 राउंड की काउंटिंग होती है। अभी तक (खबर लिखे जाने तक) 6 राउंड की काउंटिग हो चुकी है। राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि इतने कम राउंड की काउंटिंग पर किसी भी नतीजे पर पहुंचना सटीक नहीं होता है।
Lok Sabha Chunav Result 2024: पिछले कई चुनावों में शुरुआती रुझान पलटे हैं?
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। इस चुनावी नतीजों में पहले शुरुआती रुझानों में NDA को भारी बढ़त दिखाई जा रही थी। लेकिन 12 से 15 राउंड की गिनती के बाद तस्वीर पलट गई थी और महागठबंधन को बढ़त मिली और वो जीत। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में
2015 का बिहार विधानसभा चुनाव कुल 243 सीटों पर हुआ था जिसमें जीतने के लिए 122 सीटे चाहिए थे। इन चुनावों में लालू यादव की राजद और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं कांग्रेस ने 41 और भाजपा ने 157 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
ये भी पढ़ें- Bengal Chunav Result 2024: क्या भाजपा TMC के गढ़ में लगाएगी सेंध? मोदी मैजिक चलेगा या दीदी का रहेगा दबदबा
चुनावी नतीजों में राजद 80 सीटे जीती थी। वहीं जदयू को 71 सीटें और भाजपा को 53 सीटें मिली थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 27 सीटें मिली थीं।
ऐसा ही हाल 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में भी देखने को मिला था। शुरुआती रुझानों में NDA आगे थी लेकिन असल में यूपीए ने सरकार बनाई। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भी शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिली थी लेकिन कांग्रेस ने सरकार बनाई।












Click it and Unblock the Notifications