Lok Sabha Chunav Result 2024: मोदी, राहुल, माधवी, कंगना...जानें 10 हॉट लोकसभा सीटों पर कौन जीत, कौन हारा

Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आज वोटों की गिनती जारी है। 46 दिनों तक चली चुनावी प्रक्रिया में आज 4 जून को ये पता चल जाएगा कि देश को आने वाले 5 सालों तक कौन चलाएगा। देश की 543 सीटों पर चुनावी नतीजों का ऐलान हो रहा है। बहुमत का आंकड़ा 273 है।

इस लेख में हम आपको देश की 10 हॉट लोकसभा सीटों पर के बारे में बताएंगे, जिसपर देशभर की निगाहें टिकी हैं। इन सीटों में उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लेकर राहुल गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली और वायनाड तक शामिल है। वहीं हम ये भी देखेंगे कि हैदराबाद, मंडी, कन्नौज, बारामती, अमेठी सीटों पर आगे कौन चल रहा है।

Lok Sabha Chunav Result Top 10 Hot seat

Lok Sabha Chunav Result Top 10 Hot seat: लोकसभा चुनाव के 10 हॉट सीट

1. वाराणसी सीट लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

भाजपा उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से जीत गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यूपी चीफ अजय राय पीछे रह गए हैं।

2. मंडी लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत जीत गई हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह हार गए हैं।

3. हैदराबाद लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

भाजपा उम्मीदवार माधवी लता हार गई हैं।
Aimim उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी जीत गए हैं।

4. अमेठी लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी हार गई हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा जीत गए हैं।

5. वायनाड लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा हार गए हैं।
भाजपा उम्मीदवार के. सुरेंद्रन हार गए हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी जीत गए हैं।

6. रायबरेली लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप हार गए हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी जीत गए हैं।

7. बारामती लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार सुप्रिया सुले जीत गई है।
एनसीपी सुनेत्रा पवार हार गई हैं।

8. कन्नौज लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अखिलेश यादव जीत गए हैं।
भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक हार गए हैं।

9. हाजीपुर लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

LJP (NDA) उम्मीदवार चिराग पासवान जीत गए हैं।
RJD उम्मीदवार शिव चंद्र राम हार गए हैं।

10. विदिशा लोकसभा सीट चुनाव 2024 रिजल्ट

मध्य प्रदेश उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापभानू शर्मा हार गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+