Lok Sabha Chunav results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 की 5 बड़ी बातें
Lok Sabha Chunav results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अब तक चौंका देने वाले परिणाम आए हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जहां पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का वर्चस्व है वहां पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है वहीं इन दोनों प्रदेशों में इंडिया गठबंधन का प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के अब तक के रूझानों की बात करें तो विपक्षी इंडिया गठबंधन एक मजबूत और प्रभावशली विपक्ष बन चुका है। जिसमें भाजपा गुजरात, ओडिशा और मध्य प्रदेश में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है वहीं पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आई।

बता दें अब तक के रूझानों के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 295 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन 231 सीटों पर जीतते हुए बढ़ते बनाए हुए है। अकेले कांग्रेस की बात करें तो उसने निश्चित रूप से 2019 के लोकसभा चुनावों से अपने प्रदर्शन में सुधार किया है लगभग 99 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। हालांकि फाइनल परिणाम चुनाव आयोग के द्वारा नतीजें घोषित किए जाने के बाद ही आएगा।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 की 5 बड़ी बातें
- भाजपा को यूपी में सबसे बड़ा झटका लगा है। देश के सबसे बड़े राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 42 पर इंडिया गठबंधन आगे है, जबकि बीजेपी 37 सीटों पर आगे है। जबकि भाजपा ने 2014 में 71 सीटें और 2019 में 76 सीटें जीती थीं। भाजपा के खराब परिणाम के बाद एनडीए गठबंधन में दरार अगर पड़ती है तो मोदी सरकार बना पाना भाजपा के लिए असंभव हो जाएगा याद रहे भारतीय जतता पार्टी इस साल आरएलडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
- ओडिशा में बीजेपी 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर आगे चल रही है जिसके बाद नवीन पटनायक को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। ऐसे में लगातार छठीं बार पटनायक का मुख्यमंत्री बनने का सपना धरा का धरा रह जाएगा क्योंकि रुझानों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में ओडिशा में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर रही है।
- इस लोकसभा चुनाव 2024 में, भाजपा को प्रमुख बढ़ावा कई राज्यों में उसके सहयोगियों के माध्यम से मिला है। रुझानों के मुताबिक इस बार पार्टी का व्यक्तिगत प्रदर्शन उसकी उम्मीदों से बिलकुल उल्टा रहा। 2019 में, एनडीए ने 303 सीटें जीतीं, अकेले बीजेप ने 224 सीटें जीतीं।
- वहीं महाराष्ट्र ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति की 'जोड़ तोड़' की राजनीति को यहां की जनता ने बुरी तरह नकार दिया है। शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस वाला इंडिया ब्लॉक 48 लोकसभा सीटों में से 29 पर आगे चल रहा है।
- खास बात ये है कि अधिकांश एग्जिट पोल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 370-401 सीटों के साथ भाजपा के नेतृत्व वालेएनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत मिलने की भविष्यवाणी की थी लेकिन वोटों की गिनती के चुनाव परिणाम इससे बिलकुल उल्टे हैं।












Click it and Unblock the Notifications