'वेट एंड वॉच', एग्जिट पोल पर बोलीं सोनिया गांधी, INDIA गठबंधन की जीत का किया दावा
Sonia Gandhi on exit poll: लोकसभा चुनाव-2024 के एग्जिट पोल पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। सोनिया गांधी ने एग्जिट पोल पर कहा है कि पार्टी को पूरी उम्मीद है कि इस बार के चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के आंकड़ों से पूरी तरह अलग होंगे।
एग्जिट पोल के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा, ''वेट एंड वॉच यानी बस इंतजार करो और देखो।'' सोनिया गांधी ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत होंगे।"

ये भी पढ़ें- UP Exit Poll: यूपी की 10 सीटें, जहां नहीं चला मोदी-योगी मैजिक, हार सकती है BJP, एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाएंगे
सोनिया गांधी आज तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम करुणानिधि को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली में डीएमके कार्यालय गईं। सीपीआई महासचिव डी राजा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव सहित इंडिया गठबंधन ब्लॉक के अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके साथ डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू और तिरुचि शिवा भी थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी श्रद्धांजलि देने के लिए डीएमके के कार्यालय गए थे।
इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा, ''डॉ. कलैगनार करुणानिधि की 100वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर डीएमके के अपने सहयोगियों के साथ यहां उपस्थित होना मेरे लिए खुशी की बात है। मुझे कई अवसरों पर उनसे मिलने, उनकी बातें सुनने और उनके ज्ञानपूर्ण बातों और सलाह से लाभ उठाने का सौभाग्य मिला। मैं उनसे मिलकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं। इसअवसर पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।"
ये भी पढ़ें- सोनिया-राहुल ने डाला वोट, बूथ पर सेल्फी लेते दिखा गांधी परिवार, प्रियंका गांधी के बेटे-बेटी ने भी किया मतदान
Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़े क्या हैं?
औसतन एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 350 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का अनुमान दिखाया गया है। वहीं भाजपा को अकेले 300+ सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को औसतन एग्जिट पोल 130 से 150 सीटें जीतने का अनुमान दिखाया जा रहा है, वहीं इसमें से 50 से 55 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications