सोनिया-राहुल ने डाला वोट, बूथ पर सेल्फी लेते दिखा गांधी परिवार, प्रियंका गांधी के बेटे-बेटी ने भी किया मतदान
Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी 7 सीटों समेत 58 सीटों पर वोटिंग जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी ने दिल्ली के मतदना केंद्र पर आज मतदान किया है।
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और बेटी मिराया ने भी दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया ने पहली बार वोट डाला है।

वोटिंग के बाद पोलिंग बूथ पर राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते दिखे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डालने के बाद सभी से वोटिंग करने की अपील की है।
Recommended Video
प्रियंका गांधी बोलीं- हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर वोट द रहे हैं
मतदान करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, "INDIA गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं...हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।"
प्रियंका गांधी ने कहा, ''भाजपा के जितने भी नेता हैं, वे इधर उधर की बातें करते हैं। मुख्य मुद्दे जैसे बेरोजगारी महंगाई के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही है। लोग ऊब चुके हैं।"
वोट डालने के बाद क्या बोले प्रियंका गांधी के बच्चे?
वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने कहा, ''मैं लोकसभा चुनावों के लिए पहली बार वोट डाल रहा हूं, इससे पहले दिल्ली स्टेट इलेक्शन में वोट किया था। मैं लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने और लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने की अपील करता हूं।''
प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने पहली बार वोटिंग की है। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने मतदान के बाद कहा, "बाहर आकर वोट करें। बदलाव का हिस्सा बनें।"
राहुल गांधी ने वोटिंग के बाद सोनिया गांधी के साथ शेयर की तस्वीर
राहुल गांधी ने वोटिंग के बाद सोनिया गांधी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की है। राहुल ने अपने ट्वीट में बताया है कि जनता को इस बार बदलाव के लिए वोट देना चाहिए।
राहुल गांधी ने लिखा,
''देशवासियों! पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफरत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है। आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि... युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी पक्की योजना शुरू हो जाए। गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे। किसान कर्ज मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही MSP मिले। मजदूरों को 400 रुपये का दैनिक मेहनताना मिले। आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा। मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डाल कर अपना योगदान दिया। आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए।''












Click it and Unblock the Notifications