तमिलनाडु में और सख्त हुआ लॉकडाउन, नई गाइडलाइन में अब इन कामों के लिए अनुमति नहीं

चेन्नई, 14 मई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के खिलाफ पूर्ण लॉकडाउन को लागू हुए एक सप्ताह का समय हो चुका है लेकिन कोविड के नए मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 30 हजार से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन को और सख्त करने का ऐलान किया है। नई घोषणा के अनुसार अब किराना दुरानों, सब्जियों की दुकानों, मछली व मीट दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

Lockdown tightened in Tamil Nadu no permission for these works in new guidelines

बता दें कि शुक्रवार को सामने आए नए कोरोना मामलों ने बुधवार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज यानी 14 मई को राज्य से कुल 31,892 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,037 लोग डिस्चार्ज हुए और 288 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 15,31,377 हो गई है वहीं अब तक 17,056 मरीज दम तोड़ चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों से चिंतित तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पहले से लागू प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown Extended in Kerala: 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, इन 3 जिलों में लगाया गया

क्या है नए दिशानिर्देश?
शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार ने ऐलान किया कि अब किराना दुरानों, सब्जियों की दुकानों, मछली व मीट दुकानों को सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुलने की अनुमति होगी। चाय की दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही सड़क किनारे रेहड़ी पर सब्जियों, फलों और फूलों आदि बेचने वालों को भी अब अनुमति नहीं होगी। नए दिशानिर्देशों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां दोपहर दो से शाम छह बजे के बीच अपनी सेवाएं संचालित कर सकेंगी। वहीं देश के अन्य राज्यों और विदेश से आने वाले लोगों के नियमों में भी बदलाव किया गया है। नए निर्देश के मुताबिक बाहर से आने वाले लोगों को अब ई-पास पंजीकरण जरूरी होगा, साथ ही आगामी दोनों रविवारों को भी (16 और 23 मई) पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+