तमिलनाडु में 28 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन, तीन जोन में बांटे गए जिले
चेन्नई। मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद तमिलनाडु सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ाने का ऐलान किया। इस दौरान कुछ जिलों में छूट भी दी गई। सरकार ने तमिलनाडु के जिलों को तीन स्तरों में बांटा है। टियर-1 टियर-2 और टियर-3। टियर-1 में वो जिले हैं जहां कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी गई है क्योंकि इन जिलों में रोजाना सामने आने वाले पॉजिटिव मामलों में बढ़ोत्तरी जारी है।

इसमें राज्य के 11 जिले शामिल हैं। ये जिले कोयंबटूर, नाइजीरिया, थिरुप्पुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, थिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई हैं। टियर-2 में 23 जिलों को शामिल किया गया है और यहां कुछ अतिरिक्त छूट दी गई है। इसके बाद टियर-3 में ज्यादा छूट दी गई है। टियर-3 में चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपेट शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications