Lockdown: मुंबई पुलिस को बॉलीवुड सितारों का सलाम, कहा-आपका दिल से शुक्रिया

मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाए हर घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी वायरस से जंग जीतने के लिए देश लॉकडाउन पर है,इस दौरान लोग घर में ही रहें इसकी लगातार अपील की जा रही है, पुलिस इस बात को सुनिश्चित भी कर रही है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मुंबई पुलिस की उनके काम के लिए सराहना की है। सुपर स्टार अजय देवगन और एक्शन किंग सुनील शेट्टी के बाद अब अक्षय कुमार आयुष्मान खुराना सहित कई ने मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है।

अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सलाम

अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सलाम

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नाम- अक्षय कुमार, शहर मुंबई... मेरे और मेरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम के वर्कर्स, डॉक्टर, नर्स, एनजीओ, बिल्डिंग के गार्ड्स को दिल से शुक्रिया।

मुंबई पुलिस को दिल से सलाम

तो वहीं हिंदी सिनेमा के संजिदा एक्टर आयुष्मान खुराना ने मराठी भाषा में मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा। तो वहीं हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस, शुक्रिया, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता आपका योगदान।

आयुष्मान खुराना ने मराठी भाषा में मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा

मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र जूझ रहा है। राज्य में महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1200 के पार जा चुकी है, जो किसी अन्य राज्य से सबसे अधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं।

आलिया भट्ट ने भी कहा-Thank You

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने प्रदेश में 381 क्षेत्रों की पहचान की है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बीएमसी ने अब सभी 381 इलाकों को 'कंटेनमेंट जोन' घोषित कर दिया है।

'एक साल तक विधायकों की सैलरी में 30% की होगी कटौती'

'एक साल तक विधायकों की सैलरी में 30% की होगी कटौती'

कोरोना प्रकोप को देखते हुए आज महाराष्ट्र कैबिनेट ने अगले एक साल तक विधायकों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह अप्रैल महीने से ही लागू होगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने कोरोना लॉकडाउन खत्म होने के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार योजना के आकलन और तैयारी के लिए 2 समितियों के गठन को भी मंजूरी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+