राहुल को मिला आडवाणी का साथ, कहा भाजपा बन गई 'वन मैन पार्टी'

एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार 27 फरवरी की पार्टी में आडवाणी ने कहा कि वे राहुल गांधी की बात से सहमत है। उन्होंने कहा कि भाजपा वन मैन पार्टी बन गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा को हमेशा वन मैन पार्टी कहते हैं।
Did You Know: आडवाणी की पत्नी ने 17 सालों तक पोस्ट ऑफिस में काम किया।
सूत्रों की माने तो इस बैठक में आडवाणी ने कहा कि बीजेपी वन मैन पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी की बात से सहमत हूं। आडवाणी के मुंह से ये सुनते ही बैठक में सन्नाटा पसर गया। इस बैठक में नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
इस अहम बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव को लेकर जारी होने वाली पहली अहम लिस्ट को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही थी कि आडवाणी ने ये बात कह दी। राहुल के बयान पर टिप्पणी करते हुए आडवाणी ने कहा कि राहुल के बयान में कुछ भी गलत नहीं है।
Did You Know: भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी को आम लोगों की तरह कठिन जीवन जीना पड़ा। उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक दिल्ली तथा मुम्बई के जनरल पोस्ट ऑफिस में कार्य किया।












Click it and Unblock the Notifications