राज ठाकरे का मोदी पर तीखा वार, कहा- योगा और नोटबंदी में बर्बाद कर दिए 3 साल

Recommended Video

    Raj Thackeray says I have never seen such a liar as PM Modi | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। आज मायानगरी के के एल्फिंस्टन स्टेशन पर हुए हादसे के विरोध में मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे ने महारैली की, हालांकि इस रैली की इजाजत पुलिस ने नहीं दी थी, बावजूद इसके मनसे ने राज ठाकरे की अगुवाई में महारैली निकाली और जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

     Live: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का रेलवे के खिलाफ मोर्चा शुरु

    मोदी सरकार ने विश्वासघात किया

    राज ठाकरे ने कहा कि मोदी सरकार ने विश्वासघात किया है, लोगों ने उन्हें यह सोचकर बहुमत दिया कि अच्छे दिन लाएंगे, लेकिन वो सब जुमले निकले। कांग्रेस सरकार में जो हालात थे वही हालात भाजपा सरकार में भी है. कोई बदलाव नहीं हुआ है। जब मोदी ने बुलेट ट्रेन के बारे में घोषणा की थी तब ही मैं इनकी नीयत समझ गया था। मुंबईकर बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद जाकर क्या ढोकला खायेंगे? मैंने आज तक अपने जीवन में इतना झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री नहीं देखा. जो पहले कुछ बोलता है और बाद में कुछ और उन्होंने योगा और नोटबंदी में पूरे तीन साल बर्बाद कर दिए।

    शांतिपूर्ण मोर्चा निकाला

    राज ठाकरे ने रेलवे को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन के अंदर मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे अपने सभी स्टेशनों के पास से अवैध फेरीवालों को हटाए वरना हम अपनी स्टाइल से कार्रवाई करेंगे, अभी हमने सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण मोर्चा निकाला है, लेकिन अगली बार ऐसा नहीं होगा। हम चुप नहीं रहेंगे।

    हादसे में 23 लोगों की मौत

    रेलवे भगदड़ की वजह भारी बारिश को बता रही है लेकिन क्या मुंबई में पहली बार बारिश हो रही है. इसके पहले भी मुंबई में भारी बारिश देखी है, लेकिन इस तरह लोगों के हालात नहीं हुए हैं।

    Live: Raj Thackeray's rally against Railways: MNS march begins

    रेलवे बारिश का बहाना बनाकर अपनी लापरवाही छिपा रही है। गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद वेस्टर्न रेलवे हेडक्वॉटर की ओर रैली निकालने का ऐलान किया था। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+