हम उद्योग और उद्योगपतियों से नहीं डरते-पीएम मोदी
लखनऊ। आज पीएम मोदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, कार्यक्रम में उनके साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाइक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में में उद्योगपति मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी समेत कई उद्योगपति भी शामिल हुए हैं।

पढ़ें लाइव अपडेट्स
इसके अलावा बिजनौर में सीमेंट प्लांट, बरेली में प्रोसेसिंग यूनिट और गोरखपुर में इंटिग्रेटेड स्टील प्लांट और हरदोई में इंटीग्रेटेड पेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने 'ट्रांसफॉर्मिंग अर्बन लैंडस्केप' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार नहीं भागीदार' वाले आरोप पर जवाब देते हुए कहा था कि यह इल्जाम उनके लिए पुरस्कार है, मैं गरीबी का भागीदार हूं, मुझे गर्व है कि मैं गरीब मां का बच्चा हूं।
पीएम मोदी ने कहा था कि हमारा लक्ष्य है कि 2022 में जब देश की आजादी के 75 साल हों तो देश में कोई भी व्यक्ति ऐसा न हो जिसके पास अपना घर न हो, इस टारगेट को पूरा करने के लिए सरकार ने शहरों में 54 लाख आवास अप्रूव किये हैं और गांवों में एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को घर दिलवाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications