एम.वैंकेया नायडू ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, स्वागत भाषण में PM ने पढ़ा शेर
नई दिल्ली। आज देश के 13वें उप राष्ट्रपति के तौर पर एम. वैंकेया नायडू ने शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान शपथ दिलाई। इस दौरान वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई मौजूद थे। शपथ ग्रहण के समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले वैंकेया नायडू ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी, डीडीयू पार्क में दीन दयाल उपाध्याय और पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Recommended Video


इसके बाद वैंकेया राज्यसभा गए और वहां सभापति का कार्यभार संभाला। बता दें कि उपराष्ट्रपति ही पदेन राज्यसभा का सभापति होता है। इसके बाद वैंकेया के स्वागत भाषण में पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि वेंकैया जी भारत के पहले उपराष्ट्रपति हैं जो आजादी के बाद पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैंकैया जी राज्यसभा के काम को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, वो इस सदन में लंबे समय से हैं और वो खेत खलिहान की समस्या अच्छी तरह से समझते हैं।
पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तोहफा अगर किसी ने दिया तो वो वैंकेया जी हैं। इस दौरान पीएम ने वैंकेया के लिए शेर भी सुनाया। उन्होंने कहा- पीएम ने कहा - 'अमल करो ऐसा सदन में, जहां से गुजरे तुम्हारी नजरें, उधर से तुम्हें सलाम आए।' इसके बाद नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने वैंकेया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैंकेया जी का बहुत लंबा समय राज्यसभा में गुजरा है।

बता दें कि 5 अगस्त को संपन्न हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को हरा दिया था। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले, वहीं गोपालकृष्ण गांधी को 244 वोट मिले थे।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications