बड़ी खबरें:कृष्णानगर देगा दिल्ली को नया मुख्यमंत्री: मोदी

नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत है 31 जनवरी की प्रमुख खबरें...

arvind kejriwal

4:40 बजे। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार कृष्णानगर दिल्ली को नया मुख्यमंत्री देने वाला है। दिल्‍ली दंगल के अंखाड़े में कूदे नरेन्‍द्र मोदी, रैली में कहा दिल्‍ली में सरकार दीजिए ताकि तालमेल बैठे।

4:30 बजे। हेलीकॉप्टर से पहुंचें पीएम मोदी।

4:20 बजे। दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पर्दाफाश होने के डर से केजरीवाल ने पद छोड़ा।

4:00 बजे। दिल्ली के कड़कड़डूमा में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने जनता से कई वादे किए।

3:40 बजे। गुजरात के जामनगर में मिग 21 दुर्घाटनाग्रस्त, पायलट बाल-बाल बचा।

3:20 बजे। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर वकीलों ने भाजपा के सीएम पद के दावेदार किरण बेदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आज यहीं पीएम मोदी की रैली होनी है।

3:00 बजे। हिट एंड रन केस में मुंबई की अदालत ने सलमान खान मामले में दो गवाहों के स्टेटमेंट पुलिस को दर्ज करने का आदेश दिया।

2:45 बजे।कुमार विश्वास के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंची भाजपा महिला नेताओं की टीम।

2:30 बजे।EVM छेड़छाड़ मामले में चीफ इलेक्शन कमिश्नर से मिलें अरविंद केजरीवाल

1:55 बजे। किरण बेदी द्वारा कुमार विश्वास पर शिकायत दर्ज करवाने पर आप नेता आशुतोष ने कहा कि हम तो मुद्दों की बात कर रहे हैं, कुमार विश्वास ने कुछ गलत नहीं किया।

1:30 बजे। प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रताप झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मेनिफेस्टो एक ढ़ोग है।

12:50 बजे। भाजपा की सीएम पद की दावेदार किरण बेदी ने कुमार विश्वास की कथित आपत्त‍िजनक टिप्पणी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

12:20 बजे। RWA सौर ऊर्जा बिजली कंपनियों को बेच सकेंगे, केजरीवाल ने वादा किया है कि बच्चों के एजुकेशन लोन के लिए सरकार गारंटी लेगी।

12:10 बजे। केंद्र सरकार से बात करके दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाकर रहेंगे: केजरीवाल

12:00 बजे। घोषणापत्र में शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार की बात। दिल्ली को व्यापार, शिक्षा और पर्यटन का केंद्र बनाने पर जोर।

11:45 बजे। आप के घोषणापत्र में मंहगाई और महिला सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर।

11:35 बजे। केजरीवाल ने कहा कि घोषणापत्र हमारे लिए धर्मग्रंथ की तरह है। आप ने दिल्ली की जनता से 70 वादें किए।

11:20 बजे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। आशीष खेतान के नेतृत्व में मेनिफेस्टो तैयार की गई। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल घोषणापत्र जारी किया। कहा हर वर्ग को गर्व हो ऐसी दिल्ली चाहते हैं हम।

10:30 बजे। मनीष उपाध्याय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोलते हुए कहा कि वित्त मंत्री को बजट बनाने में व्यस्त होना चाहिए, लेकिन वह दिल्ली चुनाव में लगे हैं।

10:00 बजे। चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में शराब की 497 पेटियां जब्त, चुनाव आयोग और क्राइम ब्रांच ने उत्तम नगर के एक गोदाम पर छापा मार कर की शराब की बोतलें बरामद की।

Agni-5

9:30 बजे। भारत ने 5,000 किमी तक की मारक क्षमता वाली अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है।

सुबह 8: 00 बजे। आज से चार दिवसीय चीन दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

सुबह 7: 30 बजे। दिल्ली में आज पीएम नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा।

सुबह 7 बजे। महाराष्ट्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने NCP नेता तृप्ति अवधूत मालवी और उसके पीए अश्विन गडकरी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+