बड़ी खबरें: पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ा

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 01 जनवरी की खबरें

Live News of January 1st in Hindi, Focus on National, Sports and Jammu-Kashmir News

10:10 बजे। केंद्र सरकार ने रेडियो आधारित वाहन निगरानी प्रणालियों को आयात लाइसेंस से मुक्त किया।

9:30 बजे। जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर भाजपा नेता राज्यपाल से मिले।

9:00 बजे। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ा दी गई है।

8:20 बजे। 26/ 11 मुबंई हमलों की वकालत कर रहे सरकारी वकील उज्जवल निगम ने कहा है कि लखवी को जमानत मिलने का डर है मुझे।

7:40 बजे। केंद्र सरकार के विज्ञापणों में नहीं नजर आएंगे महानायक अमिताभ बच्चन नजर नहीं आएंगे। पीएमओ ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है।

7:10 बजे। सूरत मॉकड्रिल पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।

6:30 बजे।पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तसनीम असलम ने भारत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सीजफायर उल्लंघन के चलते पाकिस्तान में भारतीय हाईकमिश्नर को नोटिस दिया गया है।

5:15 बजे। एके गुप्ता बने उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी।

4:41बजे। मुंबई धमाकों के आरोपी लखवी को पाक सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

4:16 बजे। राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने का टिकट दिया।

3:57 बजे। टीएमसी 18वें फाउंडेशन डे पर ऑफिस जलाया गया। टीएमसी ने भाजपा और सीपीएम पर लगाया आरोप।

3:50 बजे। दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

3:44 बजे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नये साल की शुरुआत ट्विटर ज्वाइन करके की है।

3:04 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे नीति आयोग के चेयरमैन।

1:28 बजे। बीजेपी नेता जुगल किशोर शर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार के गंठबंधन के लिए और समय मांगा, कहां स्थायी सरकार के लिए सभी पार्टियों से बात चल रही है।थ

12:59 बजे। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 43.50 रुपए की कमी।

12:54 बजे। पाक ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया है, सीजफायर उल्लंघन में पाक के चार जवानों की मौत जबकि भारत का एक जवान शहीद-राकेश शर्मा(आईजी बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर)

12:04 बजे। रॉबर्ट वाड्रा के स्काइलाइट हॉस्पिटल के जमीन के सौदों पर इंकम टैक्स ने मांगा जवाब।

11:51 बजे। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी की जमानत को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है

8:56 बजे। सबसे तेज' समाचार चैनल आज तक ने नए साल के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों की 'सबसे तेज' हस्तियां चुनी, जिसमें मोदी, शाहरूख औऱ कोहली सबसे आगे रहे।

8:00 बजे। पाकिस्तान के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को दी गई सशर्त जमानत को पाकिस्तान सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है।

सुबह 7: 30 बजे। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों से कम से कम 70 देसी बम बरामद हुए, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

7:00 बजे। नए साल के जश्न के दौरान चीन के शंघाई शहर में 35 लोग दबकर मर गए हैं और 42 अन्य ज़ख्मी हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+