बड़ी खबरें: किरण बेदी होगी भाजपा की सीएम उम्मीदवार

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने 'प्रधानमंत्री आदर्श योजना' के नाम से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की एक फर्जी वेबसाइट का भंडोफोड़ किया है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया, धर्म,खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...

प्रस्तुत है 19 जनवरी की बड़ी खबरें..

Live News of Jan 19th, Focus on National, International and Delhi Elections News

12:00 बजे। नई दिल्ली सीट से नूपुर शर्मा लड़ेंगी चुनाव। रोहिणी ने विजेंद्र गुप्ता। कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से चिकट मिला है।

11:00 बजे। नई दिल्ली सीट से नहीं बल्कि कृष्णानगर सीट से किरण बेदी लड़ेंगी चुनाव।

10:35 बजे। किरण बेदी को भाजपा दफ्तर बुलाया गया। किरण बेदी के सामने होगा उम्मीदवारी का ऐलान।

10:10 बजे। भाजपा पार्टी अध्यक्ष करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

10: 00 बजे। किरण बेदी होगी दिल्ली में भाजपा की सीएम पद की दावेदार

9:55 बजे। अमित शाह, राजनाथ सिंह और पीएम नरेन्द्र मोदी की बैठक अब भी जारी।

9:50 बजे। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म। चंद पलों में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान।

8:30 बजे। कल अरविंद केजरीवाल भरेंगे अपना नामांकन।

8:00 बजे। फिल्मकार पहलाज निहलानी को आज सेंसर बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

7:30 बजे। कांग्रेस नेता शशि थरुर वसंत विहार स्थित एसआईटी के दफ्तर पहुंच गए हैं। आज उनसे सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पूछताछ की जा सकती है।

7:00 बजे। भाजपा में शामिल हुए विनोद कुमार बिन्नी भाजपा की टिकट पर आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पंड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

4:53 बजे। बीजेपी की नीतियों को मेरा योगदान रहेगा- कृष्णा तीरथ

4: 30 बजे। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के चुनाव न लड़ने के फैसले से नाराज समर्थक उनके घर के बाहर कर रहे हैं प्रदर्शन।

4:29 बजे। बीजेपी के दफ्तर पहुंचीं कृष्णा तीरथ। थोड़ी देर में उनके पार्टी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान होगा।

4: 28 बजे। 21 जनवरी से बैंक कर्मचारी बड़ी हड़ताल पर, आम लोगों की हो जायेगी मुसीबत,पढ़े पूरी खबर

3:25 बजे। कृष्णा तीरथ एक योग्य और अनुभवी नेता हैं, उनसे बीजेपी को फायदा होगा: शाजिया इल्मी

3: 01 बजे। किरन बेदी पर मनोज तिवारी के बयान से नाराज पार्टी। किरन बेदी को नेता मानने से मनोज तिवारी ने किया था इनकार।

2: 30 बजे। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री आर.आर पाटिल की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती।

2: 21 बजे। कृष्णा तीरथ ने कहा, मैं जनसेवा के लिए BJP से जुड़ी
2: 20 बजे। केजरीवाल पर बोलीं बेदी, मैं उनका नाम भी नहीं लेना चाहती
2:15 बजे। किरण बेदी को लेकर कोई नाराजगी नहीं है: जगदीश मुखी

1:22 बजे। कांग्रेस ने केजरीवाल पर 'यू टर्न केजरीवाल' नाम से किताब जारी की

12: 57 बजे। दिल्ली कांग्रेस की बड़ी नेता कृष्णा तीरथ आज शाम चार बजे बीजेपी में शामिल होंगी

12: 28 बजे। सीआरपीसी की धारा 160 के तहत शशि थरूर को नोटिस जारी। अगले कुछ दिनों में हो सकती है थरूर से पूछताछ : दिल्ली पुलिस।
12: 10 बजे। आजमगढ़ : बबुरा गांव में अलाव की आग से दो बच्चों की मौत।
11: 48 बजे। दिल्ली में मोदी नाकाम रहे, इसलिए बीजेपी किरण बेदी को लेकर आई: अजय माकन
11: 47 बजे। केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस ने EC से शिकायत की

11: 46 बजे। किरण बेदी को लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी में लाया गया: संबित पात्रा
10:52 बजे।
समर्थकों ने नीतीश कुमार से दोबारा CM बनने की मांग की, मांझी गुट पद छोड़ने को तैयार नहीं
10: 51 बजे।
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की शादी में शरीक हुए पीएम मोदी, सोनाक्षी ने किया शुक्रिया अदा

10: 43 बजे। बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज, किरण बेदी की मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवारी पर ऐलान संभव

सुबह 8: 43 बजे। आज नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे मनीष सिसोदिया

सुबह 7: 20 बजे। दिल्ली चुनाव एक परीक्षा की तरह है, इसे हल्के में मत लीजिये : अमित शाह

सुबह 7:00 बजे। अरुण जेटली ने जयललिता से मुलाकात की।

सुबह 6: 30 बजे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लखनऊ पहुंचेंगे। वह होटल ताज में आयोजित मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+