21 जनवरी से बैंक कर्मचारी बड़ी हड़ताल पर, आम लोगों की हो जायेगी मुसीबत

नई दिल्ली। आने वाले चार दिन आपके लिए काफी भारी हो सकते हैं क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने 21 जनवरी से चार दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्माचारियों की यह हड़ताल केन्द्र सरकार के खिलाफ है क्योंकि केन्द्र सरकार वेतन बढ़ोतरी से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ नरमी से पेश नहीं आ रही है इसलिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने चार दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

 Bank employees to strike work from Jan 21

इस बारे में जानकारी अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ के सेकेट्ररी दीपक कुमार शर्मा ने दी उन्होंने कहा कि पहले हम 7 फरवरी से हड़ताल कर रहे थे लेकिन सरकार ने हमें भरोसा दिलाया था कि वो हमारी बातों पर गौर करेगी इसलिए हमने हड़ताल नहीं की लेकिन उसके ढूलमूल रवैये की वजह अब हम लोग कल से चार दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं।

21 जनवरी से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, जनता परेशान

इस बार की हड़ताल आम आदमी के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकती है क्योंकि यह हड़ताल यदि होती है तो बैंकों में कामकाज छह दिन तक प्रभावित रहेगा क्योंकि 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को राष्ट्रीय छुट्टी है। ऐसे में आप लोग एटीएम से पैसे भी नहीं निकाल पायेंगे।

मालूम हो कि कर्मचारी वेजेस हाइक की मांग कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने अनकंडीशनल वेजेस निगोशिएसन को मानने से इंकार कर दिया है इसलिए कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

कर्मचारी वेजेस हाइक की मांग कर रहे हैं

कर्मचारियों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांग को माना नहीं गया तो वो 21 से 24 जनवरी तक कंप्लीट शटडाउन स्ट्राइक कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+