बड़ी खबरें: दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर 'लाइफ-सैट' नामक एक वेब पोर्टल लांच किया, जो प्रदेश के युवाओं को दुनिया में कहीं भी बिना दिक्कत सिर्फ एक क्लिक से किसी कोर्स में एडमिशन या कहीं जॉब के लिए आवेदन करने में मदद करेगा।

इस खबर के साथ ही देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...

प्रस्तुत है 13 जनवरी की बड़ी खबरें...

Live News of Jan 13th, Focus on Sports, ISIS, National, International and Delhi Elections News

12:00बजे। दिल्ली में देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। तापमान काफी गिर गया।

10:00 बजे। सरकार ने अनुबंध समाप्त करने से 15 महीने पहले शीर्ष रक्षा अनुसंधान संगठन के प्रमुख अविनाश चंदर को पद से हटा दिया है।

9:00 बजे। दिल्ली के सुल्तानपुर में चुनावी सभा के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अंडे फेंके गए।

8:20 बजे।बिहार के शंकरबिगहा नरसंहार के सभी 24 आरोपी बरी कर दिया गया। रणवीर सेना ने की थी 22 दलितों की हत्या। जहानाबाद कोर्ट के फैसले के बाद सब को बरी किया गया।

7:30 बजे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुली सिगरेट की बिक्री पर और सार्वजनिक स्थलों पर धु्म्रपान करने पर 1,000 रुपये जुर्माने लगाना का प्रस्ताव दिया।

7:00 बजे। बरेली में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में दो बच्चे पैदा करने का कानून बनना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि घर वापसी का कार्यक्रम जारी रहेगा।

6:00 बजे। पीडीपी को समर्थन देने को तैयार नैशनल कॉन्फ्रेंस, उमर अबदुल्ला ने गवर्नर को लिखी चिट्ठी। जल्द बन सकती है जम्मू कश्मीर में सरकार।

5: 19 बजे। कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि 101 मेंबर पर आधारिक कैंपेन कमेटी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व अजय माकन करेंगे। जिस पर माकन ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है और उसे पूरी तरह से निभाउंगा।

4: 59 बजे। कांग्रेस अजय माकन की अगुवाई में दिल्ली का चुनाव लड़ेगी,अजय माकन ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है और उसे पूरी तरह से निभाउंगा।

4:32 बजे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। महासचिव, जनार्दन द्विदी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।

4:20 बजे। बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह बीजेपी में शामिल हुए,कांग्रेस के पूर्व विधायक थे अरविंदर सिंह।

3: 47 बजे। अपनी दुर्दशा पर कांग्रेस चिंतित, अब तीन साल का रहेगा अध्यक्ष का कार्यकाल

3: 18 बजे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म, राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

2: 47 बजे। CPIM की महिला कार्यकर्ता खुद अपने ब्लाउज़ फाड़ देती हैं: देबनाथ

2: 00 बजे। यमुना में पूजा सामग्री डालने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा: नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल

1: 50 बजे। जम्मू-कश्मीर में प्रॉक्सी वार कर रहा है पाकिस्तान, हताशा में हमला कर रहा है: दलबीर सुहाग, सेना प्रमुख।

1: 21 बजे। साक्षी महाराज के समर्थकों ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की, मीडिया कर्मियों से बाहर निकालने के लिए साक्षी महाराज ने पुलिस बुलाई।
1:00 बजे। पश्चिम बंगाल में पुलिस को अब मिले 150 क्रूड बम

12:15 बजे। किरण वालिया नई दिल्ली से चुनाव लड़ने को तैयार: सूत्र

11: 37 बजे। दिल्ली में एक 30 वर्षीय पुलिस अधिकारी की सोमवार रात अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

11: 20 बजे। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.20 बजे 34.50 अंकों की तेजी के साथ 27,619.77 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.55 अंकों की तेजी के साथ 8,343.55 पर कारोबार करते देखे गए।

10:47 बजे। दिल्ली: BJP की पहली लिस्ट कल, सभी 70 सीटों पर चुनावी रैली कर सकते हैं PM मोदी

10:30 बजे। अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी पाकिस्‍तान में। कैरी ने कहा लश्‍कर-ए-तैयबा पड़ोसियों और पाकिस्‍तान के लिए बड़ा खतरा।

10:00 बजे। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने लगाया भारत पर तालिबान से लड़ाई में ध्‍यान बंटाने का अारोप।

9:30 बजे। अरविंद पनगढ़‍िया ने संभाला नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष का काम।

9:20 बजे। आज दिल्‍ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी एक अहम बैठक। बैठक में दिल्‍ली चुनावों के साथ ही दूसरी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा होगी।

9:15 बजे। सीमा पर जारी तनाव के बीच ही आज सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग की एनुअल प्रेस कांफ्रेंस।

9:00 बजे। आतंकी हमले के बाद चार्ली हेब्‍दो का ऑफिस फिर से खुला। आज शुरू हो जाएगा काम।

8:45 बजे। ISIS ने हैक किया अमेरिकी सेना का ट्विटर अकाउंट

सुबह 8:30 बजे। आस्ट्रेलिया के फोरेंसिक विशेषज्ञ एक मानव शरीर संग्रहालय स्थापित करने वाले हैं, जिसका आस्ट्रेलिया में पहली बार मानव शरीर के क्षरण के अध्ययन में उपयोग होगा।

सुबह 7:40 बजे।
एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख को बीएई सिस्टम्स इंडिया (सर्विसिस) प्राइवेट लिमिटेड का गैर-कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सुबह 7: 30 बजे।वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेश सम्मेलन के सातवें संस्करण में प्रमुख कंपनियों, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संगठन तथा देशों ने 250 खरब रुपये से अधिक निवेश के वादे किए गए हैं।

सुबह 7:oo बजे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा पोंगल पर्व के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+